ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान

Home / politics / सीट शेयरिंग से पहले I.N.D.I.A में घमासान! बंगाल में दो सीटों का ऑफर...

सीट शेयरिंग से पहले I.N.D.I.A में घमासान! बंगाल में दो सीटों का ऑफर मिलने पर भड़की कांग्रेस, कहा- ममता से हमने भीख नहीं मांगी

04-Jan-2024 02:26 PM

By First Bihar

DESK: लोकसभा चुनाव से पहले इंडी गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर विवाद बढ़ता दिख रहा है। एक तरफ जहां जेडीयू ने सीट बंटवारे से पहले ही अरुणाचल प्रदेश की एक लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी तो वहीं पश्चिम बंगाल में कांग्रेस लोकसभा का चुनाव अकेले लड़ने की तैयारी कर रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि टीएमसी ने कांग्रेस को दो सीटों का ऑफर दिया है।


सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी चाहती हैं कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस दो सीटों पर चुनाव लड़े। कहा जा रहा है कि टीएमसी की तरफ से कांग्रेस को दो सीटों का ऑफर दिया गया है। पिछले लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की पश्चिम बंगाल की 22 सीटों पर जीत हासिल की थी। पश्चिम बंगाल में टीएमसी सबसे बड़ी पार्टी है ऐसे में वह चाहती है कि बंगाल में सीट बंटवारे पर फैसला लेने का अधिकार उसे मिले। टीएमसी के इस फॉर्मूले पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है।


पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी अलायंस ही नहीं चाहती हैं। पता नहीं किसने ममता से भीख मांगी है, हमने तो कोई भीख नहीं मांगी। ममता खुद ही कह रही हैं कि वो गठबंधन चाहती हैं। हमें ममता की दया की कोई जरूरत नहीं है। हम अपने दम पर चुनाव लड़ सकते हैं।अधीर रंजन ने आगे कहा, दरअसल ममता गठबंधन ही नहीं चाहती हैं.  उन्होंने तंज कसा और कहा, ममता तो मोदी की सेवा में लगी हुई हैं।