ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
05-Apr-2026 01:33 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार के सारण जिले के मढ़ौरा क्षेत्र से जदयू नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में एक युवती घबराकर भागती हुई नजर आ रही है, जबकि एक व्यक्ति भी तेजी से वहां से निकलने की कोशिश करता दिख रहा है।
वीडियो बनाने वाले युवकों का दावा है कि यह व्यक्ति जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलिराम सिंह उर्फ गामा सिंह हैं और वे युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थे। पकड़े जाने के डर से दोनों वहां से भागने लगे। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शनिवार रात का है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है, जबकि कुछ युवक उनका पीछा करते हैं। अचानक युवक रुकते हुए कहते हैं, “अरे गामा चाचा हैं।” इसी दौरान युवती अपना चेहरा ढकने लगती है। जब युवक उसका दुपट्टा हटाने की कोशिश करते हैं, तो वह चप्पल से मारने लगती है और वीडियो बनाने से मना करती है। इसके बाद नेता युवती को अपने साथ लेकर वहां से चले जाते हैं।
हालांकि, इस पूरे मामले पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष बलिराम सिंह ने खुद को निर्दोष बताते हुए इसे साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि वे खेत से गेहूं की कटाई कर लौट रहे थे, तभी एक घबराई हुई लड़की उनके पास आई। उसी समय कुछ युवकों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने दावा किया कि बाद में वे लड़की को सड़क तक छोड़ आए, जहां से वह टेंपो से चली गई।
बलिराम सिंह ने आरोप लगाया कि उनके राजनीतिक विरोधी उन्हें बदनाम करने के लिए इस तरह की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना सच्चाई की जांच किए वीडियो वायरल कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी घटना पर प्रतिक्रिया देने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांच लें।
फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। फर्स्ट बिहार-झारखंड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।