ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / politics / बिहार विधानमंडल सत्र: संयुक्त सदन में आज राज्यपाल फागू चौहान का अभिभाषण

बिहार विधानमंडल सत्र: संयुक्त सदन में आज राज्यपाल फागू चौहान का अभिभाषण

26-Nov-2020 08:39 AM

PATNA : 17 वीं विधानसभा के गठन और स्पीकर का चुनाव संपन्न होने के बाद विधानमंडल के दोनों सदनों की बैठकें होंगी. राज्यपाल फागू चौहान आज संयुक्त सदन को संबोधित करेंगे. राज्यपाल सेंट्रल हॉल में अभिभाषण करेंगे.

सुबह 11:00 बजे बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी. विधान परिषद की कार्यवाही भी 11:00 बजे से थोड़ा पहले शुरू होगी. दोनों सदनों की बैठक शुरू होने के बाद राज्यपाल फागू चौहान बिहार विधानमंडल पहुंचेंगे और उन्हें सबसे पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा और कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह राज्यपाल फागू चौहान का स्वागत करेंगे. इसके बाद सेंट्रल हॉल में राज्यपाल का अभिभाषण होगा

संयुक्त सदन को संबोधित करने के बाद राज्यपाल विधानमंडल से रवाना हो जाएंगे. इसके बाद दोनों सदन अपने-अपने ऑर्डर में होंगे. विधानसभा और विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर सत्ता पक्ष की तरफ से धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा जिस पर चर्चा भी होगी.