ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / politics / ‘गिद्ध की तरह ये लोग लाश नोचने का काम करते हैं’ संसद में...

‘गिद्ध की तरह ये लोग लाश नोचने का काम करते हैं’ संसद में RJD पर फायर हो गए ललन सिंह, बताया क्यों छोड़ दिया लालू-तेजस्वी का साथ

26-Jul-2024 03:12 PM

By First Bihar

DELHI: संसद के मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को मुंगेर से जेडीयू सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह आरजेडी पर भड़क गए। ललन सिंह ने आरजेडी की तुलना गिद्ध से कर दी और बताया कि आखिर जेडीयू ने आरजेडी का साथ क्यों छोड़ दिया। ललन सिंह ने कहा कि ये लोग (आरजेडी) गिद्ध की तरह लाश नोचने का काम करते हैं।


ललन सिंह ने कहा कि कुछ दिन हमलोग इन लोगों के साथ भी थे और वहां जाकर पता चला कि गिद्ध की तरह लाश को नोचने का काम ये लोग करते थे। हमलोग वहां से विदा हो गए और प्रणाम कर के इधर चले आए कि भइया वही काम तुम लोग करते रहो। गठबंधन के अंदर ये लोग लॉबी चलाते थे। 


उन्होंने कहा कि ये लोग लॉबी चलाकर कैसे किसका सिर फुट्टौवल करा दें इसकी योजना बनाते रहते थे। हम लोगों ने इनको प्रणाम किया और इधर चले आए। सदन में सच्चाई इन लोगों को सुनना पसंद नहीं है, सच इनको पसंद नहीं है। 


ललन सिंह ने आरजेडी को नसीहत की कि ये लोग जितना जल्दी इस सच्चाई को पचा लें उतना ही इनके मन को शांति मिलेगी, नहीं तो पूरा मन इनका विचलित रहेगा और आने वाले पांच सालों तक इसी तरह से विचलित रहेंगे।