पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई
26-Dec-2019 10:56 AM
By Rahul Singh
PATNA : झारखंड में विधानसभा चुनाव खत्म होने के साथ ही बिहार चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। बिहार एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर बीजेपी एमएलसी संजय पासवान ने एक बार फिर से अपने पुराने स्टैंड को दोहराया है। फर्स्ट बिहार झारखंड से बातचीत में संजय पासवान ने कहा है कि अगर बीजेपी का गठबंधन जेडीयू और एलजेपी के साथ विधानसभा चुनाव में रहा तब भी पार्टी आधे से ज्यादा विधानसभा सीटों पर हर हाल में चुनाव लड़ेगी। संजय पासवान ने कहा है कि इस बात का सवाल ही पैदा नहीं होता कि बीजेपी आधे से कम विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे।
संजय पासवान ने कहा है कि भविष्य में किसके साथ गठबंधन रहेगा इसे लेकर पक्के तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता लेकिन अगर मौजूदा गठबंधन विधानसभा चुनाव में भी कायम रहा तब भी बीजेपी अकेले आधे से ज्यादा सीटों पर अपना कैंडिडेट देगी। संजय पासवान पहले भी इस तरह का दावा कर चुके हैं हालांकि जेडीयू ने उनके बयान को आधिकारिक मानने से इनकार कर दिया था।
सहयोगी दल के नेता होने के बावजूद संजय पासवान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह सलाह देते रहे हैं कि उन्हें बिहार की राजनीति छोड़कर अब केंद्र की राजनीति का रुख करना चाहिए। संजय पासवान सहित बीजेपी के कई नेता लगातार यह बयान दे रहे हैं कि बिहार में अब नेतृत्व परिवर्तन की तरफ गठबंधन को सोचना चाहिए। झारखंड में रघुवर सरकार की हार के बाद इस मांग ने और जोर पकड़ ली है। अब इंतजार इस बात का है कि बीजेपी एमएलसी संजय पासवान सहित अन्य नेताओं की तरफ से जेडीयू और उसके नेतृत्व को लेकर जो सवाल खड़े किए जा रहे हैं उसका जवाब नीतीश कुमार की पार्टी के नेता किस तरह देते हैं।