ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
29-Jun-2024 01:39 PM
By First Bihar
DELHI: दिल्ली में नीतीश कुमार की अध्यक्षता में चल रही जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने करीबी राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा को बड़ी जिम्मेवारी देते हुए उन्हें पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया है। कार्यकारिणी की बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर संजय झा के नाम पर मुहर लगी है।
दरअसल, बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके संजय कुमार झा को नीतीश कुमार का खास माना जाता है। जेडीयू ने संजय झा को राज्यसभा सांसद बनाने के बाद अब नई जिम्मेवारी सौंपी है। पहले से ही इस बात की चर्चा थी कि नीतीश कुमार कार्यकारिणी की बैठक में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर जिन दो नामों की चर्चा बिहार की सियासत में हो रही थी, उसमें पहला नाम संजय झा का था जबकि दूसरा नाम मनीष वर्मा के नाम था।
कार्यकारिणी की बैठक में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला लेते हुए संजय झा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया है। कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद संजय झा अब जेडीयू का कामकाज देखेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद अब भी नीतीश कुमार के पास ही है, ऐसे में किसी भी बड़े फैसले पर अंतिम मुहर नीतीश कुमार की ही होगी।
बता दें कि संजय झा जेडीयू की वह कड़ी हैं जिन्होंने नीतीश कुमार को फिर से एनडीए के साथ लाने का काम किया था। ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए जेडीयू महागठबंधन में चली गई थी लेकिन ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद पिछले साल दिसंबर महीने में नीतीश ने जेडीयू की कमान अपने हाथों में ली और संजय झा ने एक बार फिर से नीतीश कुमार और जेडीयू की वापसी एनडीए में कराई थी। पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद संजय झा का कद और भी बढ़ गया है। अब वे जेडीयू में नंबर दो के पोजिशन पर आ गए हैं।