ब्रेकिंग न्यूज़

पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल मोतिहारी शराब कांड के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पुलिस की दबिश से परेशान होकर पहुंचा कोर्ट… अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक

Home / politics / संजय जायसवाल का विवादित बयान, कहा- PFI और SDPI के गठबंधन को बरकरार...

संजय जायसवाल का विवादित बयान, कहा- PFI और SDPI के गठबंधन को बरकरार रखने के लिए ही नई सरकार बनाई गई है

13-Aug-2022 01:19 PM

PATNA : बिहार में बढ़ती आतंकी गतिविधियों को राज्य सरकार संरक्षण दे रही है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि ये कहना है बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का। उन्होंने बिहार सरकार को घेरे में लेते हुए कई गंभीर आरोप लगा दिए हैं। जायसवाल ने कहा कि PFI और SDPI के गठबंधन को बरकरार रखने के लिए ही नई सरकार बनाई गई है। 



मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार में लगातार कई घटनाएं घट रही है। चाहे वह मुंगेर का मदरसा ब्लास्ट हो या छपरा ब्लास्ट हो। यह पूरी सरकार की साज़िश का नतीजा है। उन्होंने कहा कि छपरा में 20 दिन पहले छपरा में ब्लास्ट के कारण तीन मंजिला मकान गिर गया, जिसे SP साहब ने कह दिया कि ये पटाका से ब्लास्ट हुआ है। उन्होंने कहा कि एक साज़िश के तहत इन सब बातों को छुपाने की कोशिश की जा रही है। 



संजय जायसवाल ने कहा कि सरकार अब NIA की जांच को दबाने की कोशिश करेगी। उन्होंने ये भी कहा कि यही वजह है कि बिहार में सरकार तोड़ दी गई है। अब आतंकियों का मनोबल बढ़ेगा और उन्हें कोई रोकटोक करने वाला भी नहीं रहेगा। जायसवाल ने ये तक कह दिया कि बिहार में सत्ता परिवर्तन इसीलिए किया गया ताकि यहां आतंकवादियों को बढ़ावा मिल सके।