अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
27-Dec-2020 12:36 PM
PATNA: अरूणाचल प्रदेश में बीजेपी ने जेडीयू के 6 विधायकों को तोड़कर अपने पार्टी में शामिल करा लिया है, लेकिन इसको लेकर ठंड में भी राजनीति माहौल बिहार में गर्म है. इसको लेकर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि हमारी दोस्ती जेडीयू के साथ सिर्फ बिहार में है. बिहार के बाहर कोई दोस्ती या गठबंधन नहीं है.
बिहार से बाहर दुश्मनी
जायसवाल ने कहा कि अरूणाचल प्रदेश का असर बिहार में कुछ नहीं होने वाला है. बिहार में बीजेपी और जेडीयू, हम और वीआईपी की मजबूत गठबंधन है. यहां पर पांच साल सरकार मजबूती के साथ चलेगी. बिहार का विकास किया जाएगा. जेडीयू से सिर्फ बीजेपी की बिहार में गठबंधन है. पश्चिम बंगाल में चुनाव होने वाला और यहां पर जेडीयू और बीजेपी आमने-सामने होगी. कई जगहों पर बीजेपी एनडीए की सहयोगी तो कही पर विरोधी है. बंगला में भी हमलोग आमने सामने होंगे तो इसका असर बिहार पर नहीं पड़ेगा. जेडीयू में टूट की चर्चा बैठक में होने पर जायसवाल ने कहा कि सभी पार्टी को सभी विषयों पर चर्चा करने के लिए स्वतंत्र हैं.
गुस्से में जेडीयू, लेकिन नहीं कर रही इजहार
अरूणाचल प्रदेश में सात विधायकों में से 6 को बीजेपी तोड़ ले गई. इसको लेकर जेडीयू के नेता गुस्से में हैं, लेकिन कोई भी बिहार का नेता खुलकर बीजेपी के खिलाफ बोलने का हिम्मत नहीं कर रहा है. सिर्फ बिहार में गठबंधन की दुहाई दे रहे हैं. आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना में हो रही है. सभी नेता सिर्फ इतना ही कह रहे हैं कि इसकी चर्चा इस बैठक में होगी. अरूणाचल का असर बिहार पर नहीं पड़ेगा.