नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश MBA की फीस के लिए बेची किडनी… 9 लाख का वादा, 60 लाख का खेल, एक झगड़े ने खोला खौफनाक रैकेट नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी
03-Sep-2023 03:12 PM
By First Bihar
DESK: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के मंत्री बेटे उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान को लेकर देश में सियासी घमासान छिड़ गया है। उदयनिधि स्टालिन के यह कहने पर कि सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए, बीजेपी के साथ साथ एनडीए के सहयोगी दल हमलावर हो गए हैं। अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के मंत्री बेटे उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान को लेकर जोरदार हमला बोला है।
राजस्थान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि दो दिन से I.N.D.I.A गठबंधन सनातन धर्म का अपमान कर रहा है। I.N.D.I.A गठबंधन के दो प्रमुख दल डीएमके और कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता कह रहे हं कि सनातन धर्म को समाप्त कर देना चाहिए। शाह ने कहा कि इन लोगों ने वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति करने के लिए हमारी संस्कृति का अपमान किया है।
उन्होंने कहा कि डीएमके और कांग्रेस नेता वोट बैंक के लिए सनातन धर्म को खत्म करने की बात कर रहे हैं। ये पहली बार नहीं है जब उन्होंने सनातन धर्म का अपमान किया, इससे पहले मनमोहन सिंह ने भी कहा था कि बजट पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है, लेकिन हम कहते हैं कि पहला हक गरीबों, आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों का है। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर भी जोरदार हमला बोला।