ब्रेकिंग न्यूज़

नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

Home / politics / संविधान से हटेगा INDIA शब्द? BJP सांसद बोले- इंडिया शब्द भारत को अंग्रेजों...

संविधान से हटेगा INDIA शब्द? BJP सांसद बोले- इंडिया शब्द भारत को अंग्रेजों की दी गई एक गाली

05-Sep-2023 12:00 PM

By First Bihar

DESK: विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के नाम को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। विपक्षी गठबंधन के नामकरण के बाद से ही इसको लेकर बयानबाजी का दौर शुरू है। पिछले दिनों आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने इंडिया की जगह भारत शब्द इस्तेमाल करने की लोगों से अपील की थी। इसी बीच बीजेपी सांसद हरनाथ सिंह यादव ने बड़ी मांग कर दी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या अब संविधान से INDIA शब्द हट जाएगा?


बीजेपी सांसद हरनाथ सिंह यादव ने इसको लेकर संविधान में बदलाव करने की मांग करते हुए कहा कि संविधान में बदलाव होना चाहिए और भारत शब्द को इसमें जोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा है कि अंग्रेजों ने इंडिया शब्द को एक गाली के तौर पर भारत के लिए इस्तेमाल किया था। वहीं उन्होंने संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण विधेयक को पारित करने के लिए बीआरएस एमएलसी के कविता के आग्रह पर भी अपनी बात रखी।


बता दें कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के चीफ मोहन भागवत ने बीते शनिवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दे दिया था। मोहन भागवत ने कहा था कि हमारे देश का नाम भारत है इंडिया नहीं है ऐसे में लोग इंडिया के बजाए भारत शब्द का इस्तेमाल करने की आदत डालें। उन्होंने कहा कि 'हमारा देश भारत है और हमें सभी व्यवहारिक क्षेत्रों में इंडिया शब्द का इस्तेमाल बंद करके भारत शब्द का इस्तेमाल शुरू करना होगा, तभी बदलाव आएगा।