Bihar News: सम्राट सरकार ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति में तीन नए सदस्यों को नियुक्त किया है. इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है . NDA के सहयोगी दलों के प्रदेश अध्यक्ष को राज्य स्तरीय कमेटी में सदस्य बनाया गया है. 


बिहार विधानसभा के सदस्य और रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार को राज्य बीस सूत्री कमेटी का सदस्य बनाया गया है. वहीं हिंदुस्तानी आता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार भी मेंबर बने हैं. लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक को भी सदस्य बनाया गया है. इन सभी सदस्यों को राज्य के उप मंत्री का दर्जा दिया गया है .


वहीं सम्राट सरकार ने एक और बड़ा निर्णय लिया है. राज्य नागरिक परिषद में नई नियुक्ति की गई है. रिक्त हुए पदों पर उपाध्यक्ष और महासचिव की नियुक्ति की गई है. उपाध्यक्ष के रूप में सिवान के डॉक्टर अजय कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है . जबकि नीतीश कुमार के साथ रहने वाले और पूर्व में उनकी सुरक्षाकर्मी रहे हरेंद्र बहादुर सिंह को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है.