Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद अब सम्राट चौधरी बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। बीजेपी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुन लिया गया है। उनके नेता चुने जाने पर मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह का रिएक्शन आया है।


बिहार विधानसभा पहुंचे मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने कहा कि बढ़िया बात है कि सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनेंगे। इस फैसले से जनता खुश है। वे भी नीतीश कुमार की तरह काम करेंगे। सब नीतीश कुमार का किया हुआ है। नीतीश कुमार जो राय देंगे सम्राट चौधरी वह काम करेंगे।


बता दें कि नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश कुमार ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। बीजेपी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुना गया है। अब एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में सम्राट चौधरी के नाम पर मुख्यमंत्री के तौर पर मुहर लग जाएगी।


इसके बाद राज्यपाल उन्हें सरकार बनाने का निमंत्रण देंगे। इसके बाद सम्राट चौधरी सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। तब जाकर नई सरकार का गठन होगा और राजभवन में नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा।