ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

सम्राट चौधरी ने लालू को बताया चोर, कहा.. बिहार की राजनीति का गब्बर है राजद सुप्रीमो

गया के मानपुर में आयोजित सम्राट अशोक सम्मान समारोह में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लालू को "गब्बर" और "चोर" बताते हुए उनके शासनकाल को अपराध और बालू माफियाओं से जोड़ दिया।

07-Jul-2025 05:08 PM

By First Bihar

GAYAJI: गयाजी के मानपूर में सम्राट अशोक सम्मान समारोह में भाग लेने पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बार फिर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर तीखा प्रहार किया। कुशवाहा समाज को एकजुट करने के प्रयास के तहत आयोजित इस समारोह में सम्राट चौधरी ने लालू यादव को बिहार की राजनीति का "गब्बर" और 'चोर' करार दिया।


बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा कि "लालू यादव के शासनकाल में अपराध चरम पर था। उस दौर में लोगों के मन में भय था और कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नहीं थी। आज हम कानून का राज स्थापित कर रहे हैं और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई हो रही है। पुलिस को साफ निर्देश दिया गया है कि अपराधियों का एनकाउंटर करो। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के लोग लालू यादव के डर से बिहार छोड़कर दूसरे राज्य की ओर पलायन कर रहे थे। 


डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू राज में बिहार दो ही चीज के लिए मशहूर था, एक खुद लालू और दूसरा बालू। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू के शासनकाल ने राज्य को बालू माफियाओं के हवाले कर दिया गया। "लालू यादव ने बालू माफिया को पनपने का मौका दिया और आज भी राजद के विधायक उसी नेटवर्क का हिस्सा हैं।


उन्होंने गुरूआ के राजद विधायक विनय यादव को घेरते हुए कहा कि "विनय यादव जैसे लोग बालू के पैसे से विधायक बने हैं। वो जनसेवा नहीं, पैसे की राजनीति करते हैं। मंच से सम्राट चौधरी ने कुशवाहा समाज को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा ही समाज के उत्थान की सच्ची पक्ष धर है। इस कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, ज़िला परिषद सदस्य और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

गया से नितम राज की रिपोर्ट