ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा

Home / politics / मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा का छात्रों ने किया विरोध, नीतीश कुमार गो बैक...

मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा का छात्रों ने किया विरोध, नीतीश कुमार गो बैक के लगाये नारे

प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब समस्तीपुर पहुंचे तब छात्र संगठनों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। बीपीएससी एग्जाम को रद्द करने और फिर से परीक्षा लेने की मांग करने लगे। पटना डीएम के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग करने लगे।

13-Jan-2025 02:23 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान समस्तीपुर पहुंचे जहां जिले के उजियारपुर प्रखंड के राययपुर और वारिसनगर के शेखोपुर का भ्रमण किया। प्रगति यात्रा के दौरान समस्तीपुर समाहरणालय के गेट के पास बीपीएससी अभ्यर्थियों और छात्र संगठन से जुड़े छात्रों ने नीतीश कुमार गो बैक के नारे लगाने लगे। 


छात्रों ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा की पीटी को रद्द करने की मांग करने लगे और साथ ही छात्रों को थप्पड़ मारने वाले पटना के डीएम पर कार्रवाई करने की मांग पर अड़े थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समस्तीपुर दौरे का छात्र विरोध करने लगे और बीच सड़क पर हंगामा करने लगे। छात्रों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने बल प्रयोग कर सभी को हिरासत में लिया और ब्रज वाहन पर बिठाकर अपने साथ ले गयी। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान जीविका दीदी द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया और उनके द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन भी कियाा। इस क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा 8750 स्वयं सहायता समूहों को परिक्रमि निधि एवं सामुदायिक निधि के अंतर्गत 47 करोड़ 24 लाख रुपए का राशि प्रदान कर सभी समूह को वित्त पोषित किया गया। 


इसके अलावे 23585 समूहों को बैंक के माध्यम से 275 करोड 25 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई एवं सतत जीविकोपार्जन योजना के अंतर्गत 2982 लाभार्थियों को 11 करोड़ 45 लाख का चेक प्रदान किया गया। इस प्रगति यात्रा के दौरान समस्तीपुर जिले के स्वयं सहायता समूह को वित्तीय वर्ष 2024 25 में कुल 333 करोड़ 94 लाख का वित्त पोषण किया गया।