Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
29-Dec-2023 03:43 PM
By First Bihar
DELHI: लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ ही सियासी गतिविधिया तेज हो गई है। बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने के लिए बने 28 दलों के इंडी गठबंधन में सीट शेयरिंग के लिए कांग्रेस जल्द ही सहयोगी दलों से संपर्क साधेगी। कांग्रेस जनवरी के पहले हफ्ते में सहयोगी दलों के साथ बैठक करेगी और सीट शेयरिंग फॉर्मूले तय करेगी।
दरअसल, केंद्र की सत्ता से बीजेपी को उखाड़ फेंकने के लिए 28 दलों ने साथ मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। बीते 19 दिसंबर को दिल्ली में इंडी गठबंधन की बैठक आयोजित की गई थी लेकिन इस बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा नहीं हो सकी थी। लोकसभा चुनाव में काफी कम समय बचा है ऐसे में कांग्रेस सीटों के बंटवारे को लेकर जल्द ही गठबंधन में शामिल दलों के साथ संपर्क साधेगी। कहा जा रहा है कि जनवरी के पहले हफ्ते में कांग्रेस सहयोगी दलों के साथ बैठक कर सकती है।
हालांकि, गुरुवार को ममता बनर्जी ने साफ कर दिया कि पश्चिम बंगाल में उनकी पार्टी किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन बीजेपी के खिलाफ पूरे देश में लड़ेगा लेकिन बंगाल में वह अकेली बीजेपी के खिलाफ लड़ेंगी। उधर, उदद्धव ठाकरे की शिवसेना ने महाराष्ट्र में 18 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि हम टूट के बावजूद महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी हैं। पिछले चुनाव में 18 सीटों पर जीते थे। इस बार भी इतने ही सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।