ब्रेकिंग न्यूज़

कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

Home / politics / साध्वी प्रज्ञा का विवादित बयान, बोलीं.. अजान से साधु-संतों का ध्यान भंग होता...

साध्वी प्रज्ञा का विवादित बयान, बोलीं.. अजान से साधु-संतों का ध्यान भंग होता है

10-Nov-2021 03:58 PM

DESK : अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहने वाली बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर से अजीबोगरीब बयान दिया है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा है कि नमाजियों से होने वाली अजान के कारण साधु संतों का ध्यान भंग होता है। बीजेपी सांसद ने कहा है कि नमाज से पहले जो अजान मस्जिदों से दी जाती है वह ना केवल साधु संतों का ध्यान खराब करती है बल्कि मरीजों को भी परेशानी होती है।


अजान को लेकर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का यह बयान मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान सामने आया है। सांसद ने कहा है कि सुबह 5:00 बजे के आसपास तेज आवाज होने लगती है हम जो नहीं सुनना चाहते वह भी हमारे कानों तक पहुंचाया जाता है। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में साधु-संतों के साधना का समय होता है और इसी दौरान आरती भी होती है लेकिन सुबह-सुबह आजान की तेज आवाज में हमारा ध्यान भंग करती हैं।


बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के इस बयान से सियासी बवाल मचना तय है। यही नहीं प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने यह भी कहा कि भारत एक सनातन देश है। दूसरे देश के जन्म हुए लेकिन हमारा देश किसी से जन्म लेकर खड़ा नहीं हुआ। हमारा कभी मरण नहीं होगा क्योंकि जो भी देश जन्मे हैं उनका अंत निश्चित है। हम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की संताने हैं। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने अदालत में राम के अस्तित्व को झूठ लाने का प्रयास किया। प्रज्ञा ठाकुर ने सुबह सवेरे मस्जिद से लाउडस्पीकर के अजान पर आपत्ति जताते हुए इस पर रोक लगाने की जरूरत बताई है।