ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

Home / politics / सदन में JDU विधायक ने सरकार की खोली पोल, निर्माण के साथ बह...

सदन में JDU विधायक ने सरकार की खोली पोल, निर्माण के साथ बह गया पुल.. ठेकेदार पर एक्शन नहीं

03-Mar-2021 11:28 AM

PATNA : विधानसभा में आज नीतीश सरकार केवल अपनों ने ही खोल दी सदन के प्रश्न उत्तर काल में जेडीयू और बीजेपी के विधायकों ने एक-एक कर ऐसे सवाल खड़े किए कि सरकार को जवाब देते नहीं बना. दरअसल प्रश्नोत्तर काल में पथ निर्माण विभाग से जुड़ा सवाल सबसे पहले जेडीयू के विधायक संजीव सिंह ने उठाया. संजीव सिंह ने सुल्तानगंज के पास एक पुल के निर्माण में देरी और निर्माण के साथ पुल बह जाने के मामले को उठाया. संजीव सिंह ने सदन में कहा कि उनके पिता ने 5 साल पहले विधायक रहते हुए जिस पुल के निर्माण काम को शुरू करवाया था वह आज तक पूरा नहीं हुआ. संजीव सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि जिस पुल का निर्माण हुआ वह थोड़े ही दिन बाद बह गया. इस मामले में ना तो किसी ठेकेदार पर कार्रवाई हुई ना ही किसी अधिकारी पर.

जेडीयू विधायक के सवाल पर जवाब देते हुए पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि निर्माण कार्य में देरी हुई है. जमीन अधिग्रहण समेत अन्य वर्षो से काम शुरू नहीं किया जा सका लेकिन अब जल्द ही निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा.

हालांकि जदयू विधायक बार-बार यह सवाल पूछते रहे कि इस मामले में दोषी अधिकारियों के ऊपर क्या कार्रवाई की गई, जेदयू विधायक संजीव सिंह ने कहा कि ठेकेदार के ऊपर भी इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया गया. जबकि सरकारी राशि से तैयार पुल निर्माण के बाद ही बह गया. काफी देर तक इस मामले पर सदन में नितिन नवीन खड़े रहें और सरकार की फजीहत सत्तापक्ष के विधायक करते रहे.