Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें
10-Mar-2021 12:17 PM
PATNA : बिहार विधानसभा में पहली पाली की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ ग.ई प्रश्नोत्तर काल और शून्यकाल हंगामे में डूबा रहा. विपक्ष लगातार वेल में खड़ा होकर नारेबाजी करता रहा और सरकार की तरफ से होने वाले जवाब को भी ठीक तरीके से नहीं सुना जा सका. इस हंगामे के बीच विधानसभा में ना तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद रहे और ना ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव.
शून्यकाल की कार्यवाही शुरू हुई तो सरकार की तरफ से मंत्री श्रवण कुमार ने तेजस्वी यादव की गैर मौजूदगी पर सवाल खड़े किए. श्रवण कुमार ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष की तरफ से आज सरकार से सवाल पूछा गया था. सदन में सरकार का जवाब भी तैयार था लेकिन सवाल पूछ कर नेता प्रतिपक्ष गायब हो गए, यह बताता है कि वह सदन को लेकर कितने गंभीर हैं. श्रवण कुमार के इस बात पर आरजेडी ने भी पलटवार किया. राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि विपक्ष शराब बंदी कानून को लेकर सदन में चर्चा करना चाह रही है. हकीकत में क्या है इसे लेकर सदन में विपक्ष अपनी बात रखना चाहता है लेकिन मुख्यमंत्री सुनने को तैयार नहीं है. सदन में विपक्ष के सवालों के बीच मुख्यमंत्री की गैरमौजूदगी बेहद अफसोस जनक है.
पहली पाली में विधानसभा के अंदर कई बार ऐसे मौके आए जब सदन की कार्यवाही रोककर अध्यक्ष ने विधायकों को समझाया लेकिन विपक्ष के विधायक नहीं माने. आखिरकार शून्यकाल के दौरान ही विधानसभा की कार्यवाही शोर-शराबे और हंगामे के कारण भोजन अवकाश के बाद तक के लिए स्थगित कर दी गई. अब सदन की कार्यवाही 2 बजे शुरू होगी.