PATNA: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। रोहित ने कहा की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ग़रीब और समाज के अंतिम व्यक्ति के संरक्षक हैं उनके खिलाफ कुछ भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।


रोहित सिंह ने आरोप लगाया कि करीब एक महीने तक बिहार से बाहर रहने के बाद लौटे तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी करने से पहले आत्ममंथन करना चाहिए।


रोहित सिंह ने कहा कि राज्य का युवा और विद्यार्थी सब कुछ देख रहा है तथा जनता यह जानती है कि पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में बिहार को किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के हित में काम कर रहे हैं और उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


अपने बयान में रोहित सिंह ने तेजस्वी यादव पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए उन पर कई राजनीतिक आरोप भी लगाए और कहा कि यदि मुख्यमंत्री के खिलाफ इसी तरह की भाषा का प्रयोग जारी रहा तो इसका लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा। युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने कहा कि एक महीना तक बिहार से लापता रहने वाले कनविक्टेड क्रिमिनल लालू यादव के लाल राजकुमार चार्जशीटेड क्रिमिनल तेजस्वी यादव ने बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री और पिछड़ा समाज के बेटा सम्राट चौधरी के लिए जिस स्तर विहिन भाषा का प्रयोग किया है उसके लिए वह माफ़ी मांगे।


 तेजस्वी को चेतावनी देना चाहता हूं कि सम्राट चौधरी के खिलाफ बोलने से पहले अपने गिरेवान में झाक लीजिए। राज्य का नौजवान और विद्यार्थी जानता है कि राज्य के लोग जानते है कि आपके परिवार ने बिहार के लोगों का शोषण के अलावे कुछ नहीं किया है। रोहित ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव बिहार और देश की राजनीति के लफुआ हैं। रोहित ने कहा की तेजस्वी का लफुअई ठीक करने हमको आता है।


रोहित ने दोहराते हुए कहा की तेजस्वी यादव लफुआ हैं। आप भाषा की मर्यादा का ख्याल रखिए नहीं तो आपसे से बड़ा कोई लफुआ तो है नहीं और लफुआ को ठीक करना बिहार को आता है। रोहित ने कहा की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ग़रीब और समाज के अंतिम व्यक्ति के संरक्षक हैं उनके खिलाफ कुछ भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।


तेजस्वी ने सम्राट चौधरी को क्या कहा था?

बता दें कि बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव करीब 24 दिनों के बाद विदेश यात्रा से बिहार लौटे हैं। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री को "सड़क छाप गुंडा" तक कह दिया। तेजस्वी ने आगे कहा कि जिनके ऊपर 7 हत्या जैसे गंभीर मामलों के मुकदमे रहे हों, वे आज पुलिस के जरिए छात्रों और विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रहे हैं। तेजस्वी ने यह चेतावनी भी दी कि यदि गिरफ्तार लोगों को नहीं रिहा किया गया और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो बिहार में बड़ा आंदोलन होगा। वो खुद सड़क पर उतरेंगे।