ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

Bihar Politics: मालेगांव ब्लास्ट केस में कोर्ट के फैसले का स्वागत, रोहित कुमार सिंह ने बताया न्याय की जीत

Bihar Politics: युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने मालेगांव केस पर कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और कांग्रेस पर सनातन धर्म विरोधी षड्यंत्र का आरोप लगाया। सोनिया और राहुल गांधी से माफी की मांग की।

31-Jul-2025 12:40 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने मालेगांव ब्लास्ट केस में न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए इसे "न्याय की जीत" बताया है। उन्होंने कहा कि वर्षों बाद सच सामने आया है और अदालत के फैसले से सनातन धर्म के साथ हुए अन्याय का पर्दाफाश हुआ है।


रोहित कुमार सिंह ने इस फैसले के बाद कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी, और राहुल गांधी से सनातन धर्मावलंबियों से माफ़ी मांगने की अपील की है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में सनातन धर्म को मिटाने का षड्यंत्र रचा गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक हिंदू विरोधी पार्टी रही है और देश कभी भी उसके सनातन विरोध को माफ नहीं करेगा। 


रोहित ने यह भी कहा कि आने वाले समय में देश की जनता कांग्रेस को उसके कृत्यों के लिए माफ नहीं करेगी। उनके अनुसार, यह फैसला सिर्फ आरोपियों के नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और धार्मिक विरासत की भी जीत है।