ब्रेकिंग न्यूज़

ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा बिहार में सूखे नशे का चलन बढ़ा: 70 लाख के गांजा के साथ तीन स्मगलर अरेस्ट, पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में सूखे नशे का चलन बढ़ा: 70 लाख के गांजा के साथ तीन स्मगलर अरेस्ट, पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई खेसारी लाल यादव ने निशांत कुमार को दी शुभकामनाएं, राज्यसभा से पवन सिंह का टिकट कटने पर क्या बोले? खेसारी लाल यादव ने निशांत कुमार को दी शुभकामनाएं, राज्यसभा से पवन सिंह का टिकट कटने पर क्या बोले? Tooth Pain Warning: क्या आपके भी दांतों में रहता है हमेशा दर्द? तो समय रहते कराएं जांच, हो सकता है कैंसर का खतरा 'रे.. त ना जाईं हम, छोड़ दी फ्लइटवा..', पटना एयरपोर्ट पर खेसारी लाल यादव से लिपटकर क्यों रोने लगी लड़की? भोजपुरी एक्टर भी हो गए हैरान

‘चाचा जी के हिस्से अब सिर्फ बचा है जपना हरिनाम’, सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज

Bihar Politics: बिहार में सियासी उलटफेर के बीच लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा तंज किया है और पलायन रोकने का दावा करने वाले सीएम पर पलायन का व्यंग्य किया है।

09-Mar-2026 04:05 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार में सियासी उलटफेर के बीच लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। रोहिणी ने कहा है कि पलायन रोकने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब खुद पलायन करने वाले हैं।


दरअसल, रोहिणी आचार्य ने एक्स पर तंज करते हुए लिखा, “विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री जी और उनके सहयोगी कहते थे "इस बार सरकार बनी तो बिहार से हो रहा पलायन रुक जाएगा".. विडंबना तो देखिए "पलायन रोकने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री जी खुद ही बिहार से पलायित होने जा रहे हैं".


हमारे चाचा मुख्यमंत्री जी का हाल तो अब कुछ ऐसा है: पल्टासन की फितरत में, न कुर्सी बची, न आगे बचेगा करने के लिए कुछ काम, चाचा जी के हिस्से अब सिर्फ बचा है "जपना हरिनाम".


इससे पहले रोहिणी ने एक्स पर लिखा था, “चाचा जी... कहाँ विलुप्त हो गयी दूसरों के संदर्भ में कही गयी आपकी परिवारवाद वाली थोंथी दलील व् बेतुकी थ्योरी ?.. आपकी कथनी और करनी में हमेशा बड़ा फर्क रहा है .. सच कहूँ तो आप राजनीतिक व् वैचारिक विरोधाभास की वो पराकाष्ठा रहे हैं , जिस पर सटीक बैठती है , ये कहावत " पर उपदेश कुशल बहुतेरे ".


वैसे निशांत को मेरी तरफ से हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं... राजनीति में स्वागत है निशांत का इस उम्मीद के साथ कि निशांत आपकी तरह कुर्सी से चिपके रहने की राजनीति के इतर जनसरोकार की राजनीति करेंगे और फासीवादी भाजपा के आगे आपकी तरह कभी मजबूर, लाचार और बेबस नहीं दिखेंगे”.