Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें....
30-Mar-2025 05:56 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। रोहिणी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मानसिक विक्षिप्त बताया है। यह वीडियो सरकारी कार्यक्रम का है जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अमित शाह के साथ मंच पर अन्य नेता नजर आ रहे हैं।
रोहिणी ने एक्स पर लिखा, “किसी सार्वजनिक - सरकारी कार्यक्रम में कभी किसी लाभार्थी महिला को ऐसे किसे के द्वारा पकड़ते, एक महिला को असहज करते किसी ने नहीं देखा होगा.. एक मानसिक विकृत-विक्षिप्त व्यक्ति ही ऐसा कर सकता है और सबसे बड़े अफ़सोस की बात तो ये है कि ऐसा ही एक व्यक्ति बिहार की मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान है.. ये कोई पहली घटना नहीं है, पिछले ही साल ऐसे ही एक कार्यक्रम में एक महिला उद्घोषिका के साथ बिल्कुल ऐसी ही गैरवाजिब-शर्मिंदा करने वाली हरकत की थी मुख्यमंत्री जी ने”।
इससे पहले रोहिणी ने लिखा, "हमसे गलती हुआ ... अब कहीं नहीं जाएंगे ... " खुद को जलील करते हुए एक ही बात और कितनी दफा दुहराएँगे चाचा जी ..!!.. कुर्सी के मोह में जलालत सहने की तमाम हदें तो आपने बहुत पहले ही पार कर लीं और झेल लीं हैं .. अब बस करिए .. बताने की जरूरत नहीं .. बिहार के साथ - साथ पूरी दुनिया वाफिक है आपकी फितरत से और जिनके सामने आप लगातार गिड़गिड़ाए जा रहे हैं, वो भी जानते हैं आपकी गुलाटी मारने व् अपने कहे से मुकरने - पलटने की विलक्षण प्रतिभा को ..”
उन्होंने लिखा, “चाचा जी .. आप उन लोगों के सामने ही घुटने टेक चुके हैं, जिन लोगों ने आपके डीएनए में खोट बताया था , फिर भी उनके पैरों पर आप लोट गए , तो वो ( जिनके पैरों पर आप लोटने को मजबूर हैं ) भी समझ ही गए कि " आप राजनीति के वो लोटन कबूतर हैं , जिस पर तनिक भी भरोसा करना उनकी सबसे बड़ी भूल होगी और आपको बिहार का एकनाथ शिंदे बनाने के सिवा उनके पास कोई दूसरा और विकल्प नहीं" .. लाख सफाई देते रहिए .. गिड़गिड़ाते रहिए .. मगर आपकी सदबुद्धि नहीं लौटी तो आपके भविष्य की पटकथा में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, तरस आता है ये देख कर कि "आप खुद के लिए खुद ही भष्मासुर साबित हो रहे हैं "...