ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज

Home / politics / मुंबई पुलिस का रवैया सही नहीं, अगर बिहार पुलिस को सहयोग नहीं किया...

मुंबई पुलिस का रवैया सही नहीं, अगर बिहार पुलिस को सहयोग नहीं किया तो होगा कड़ा विरोध

01-Aug-2020 09:21 AM

PATNA: रालोसपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले में जांच करने गई बिहार की पुलिस टीम के साथ महाराष्ट्र पुलिस का यह नकारात्मक रवैया कहीं से भी उचित नहीं है.

मुंबई पुलिस के पास यह मामला बीते डेढ़ महीनों से है लेकिन कहीं भी कोई ठोस कार्रवाई होती नहीं दिख रही थी. इस बात से सुशांत के परिजनों ने परेशान होके पटना के राजीव नगर थाने में केस करके कुछ लोगों के खिलाफ आरोप लगाया जो प्रथम दृष्टया सही होता भी दिख रहा है. मुंबई पुलिस बिहार की पुलिस के साथ सहयोग करती हुई नहीं दिख रही है और बिहार पुलिस के लोगों को अपने साथ कैदी वाहन में ले जाना कहीं से भी उचित नहीं है

सुशांत सिंह राजपूत के करोड़ों फैंस और भारत के संविधान में आस्था रखने वाले हर एक इंसान की यही इच्छा है कि उनकी मौत के पीछे का कारण सबके सामने आए और जो भी दोषी हो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले. ऐसे में जांच कर रही पुलिस टीम का नकारात्मक रवैया हम कभी बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं.

हमने पहले भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यह मांग की थी कि इस मामले की पूरी जांच सीबीआई को सौंप दी जाए और अब जांच में इस तरह की अनियमितताएं देखते हुए ऐसा लगता है कि सीबीआई जैसी एजेंसी ही दूध का दूध और पानी का पानी कर सकती है. सरकार को सीबीआई जांच की तुरंत अनुशंसा करनी चाहिए वरना हर एक बिहारी इसका विरोध करेगा.