ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद

Home / politics / Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पशुपति पारस की पार्टी को बड़ा...

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पशुपति पारस की पार्टी को बड़ा झटका, RLJP के कई नेताओं ने दिया इस्तीफा

Bihar Politics: खगड़िया में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कार्यकर्ताओं को सम्मान न मिलने के आरोप लगाते हुए कई जिला स्तरीय नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

04-Aug-2025 04:06 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को खगड़िया में उस समय झटका लगा है। रविवार को जिले के कई प्रमुख नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वाले नेताओं ने पार्टी में कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान न मिलने का आरोप लगाया है।


जिला मुख्यालय स्थित एक विवाह भवन में आयोजित बैठक के दौरान यह इस्तीफे दिए गए। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शिवजी पासवान ने की, वहीं जिला सचिव उमेश पासवान भी मौजूद रहे। उमेश पासवान ने कहा कि पार्टी में न तो कार्यकर्ताओं की बात सुनी जाती है, न ही उन्हें सम्मान मिलता है। यही कारण है कि हमने इस्तीफा देने का फैसला किया।


उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस का ध्यान सिर्फ अलौली विधानसभा क्षेत्र तक ही सीमित है और बाकी जिलों की उपेक्षा की जा रही है। इस्तीफा देने वालों में जिला उपाध्यक्ष शिवजी पासवान, जिला महासचिव हरिलाल पासवान, जिला सचिव उमेश पासवान, मानसी प्रखंड अध्यक्ष गुरुदेव पासवान समेत अन्य नेता शामिल हैं।


इस घटनाक्रम के बाद रालोजपा के जिलाध्यक्ष शिवराज यादव ने कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और कुछ असंतुष्ट लोग बेबुनियाद बातें फैला रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पार्टी आने वाले विधानसभा चुनावों में मजबूती से उतरेगी और जनता ऐसे लोगों को करारा जवाब देगी।