ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
02-Sep-2020 08:06 AM
BOKARO: बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अक्सर अपने बयानों से बवाल बढ़ा देते हैं। हाल हीं पिता लालू से मिलने गये तेजप्रताप जब रांची से पटना लौटे तो कहा कि झारखंड सरकार पर केस होना चाहिए। तेजप्रताप शायद यह भूल गये कि झारखंड में उनकी पार्टी आरजेडी भी सरकार में शामिल है। तेजप्रताप यादव के इस बयान पर आरजेडी विधायक का रिएक्शन सामने आया है। दरअसल बिहार के मुंगेर से आरजेडी विधायक विजय कुमार विजय ने तेजप्रताप को बच्चा बता दिया है।विजय कुमार विजय ने कहा कि तेज प्रताप अभी नौजवान हैं और बच्चे हैं, बच्चे लोग कुछ भी कह देते हैं.
झारखंड में हमारी सरकार है और सरकार अभी ठीक काम कर रही है। तेजप्रताप के रांची से लौटने के बाद यह खबर आयी थी उनके खिलाफ लाॅकडाउन के उलंघन का मामला दर्ज किया गया है क्योंकि तेजप्रताप समर्थकों के हुजूम लेकर रांची पहुंचे थे। हांलाकि तेजप्रताप यादव ने इस पर सफाई देते हुए कहा था कि ’मैं वहां चार गाड़ी से गया था. पीछे लोग खुद ब खुद आ गए तो मुझे क्या मालूम. झारखंड सरकार ने गलत किया. झारखंड में मेरी सरकार नहीं है.’ तेजप्रताप ने आगे कहा कि मैं रांची गया था तो कहां रुकता. रात में खुले आसमान के नीचे रुकता? मैंने कोरोनो टेस्ट भी कराया था. झारखंड सरकार को केस के बारे में फिर से सोचना चाहिए.
बहरहाल तेजप्रताप यादव को बच्चा बताने वाले आरजेडी विधायक विजय कुमार विजय के पाला बदलने की चर्चा है। वे आरजेडी छोड़कर जेडीयू का दामन थाम सकते हैं हांलाकि उन्होंने इन कयासों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि जेडीयू में जाने का सवाल हीं नहीं उठता। मीडिया में जो खबरें चल रही है वो सही नहीं है। आरजेडी के साथ रहा हूं और लालू यादव में मेरी पूरी आस्था है।