नीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? चालान से बचने का अनोखा ड्रामा… हेलमेट पर रोका तो थाने में ‘माता’ बनकर झूमने लगी महिला, पुलिस भी रह गई दंग अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट
26-Nov-2021 08:07 PM
DELHI : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ी बड़ी खबर इस वक्त दिल्ली से सामने आ रही है। लालू यादव की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में एडमिट कराया गया है। लालू यादव के इमरजेंसी में एडमिट कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें बुखार था जिसकी वजह से बार-बार चक्कर आ रहे थे। लालू यादव के पहुंचते ही उनकी जांच डॉक्टर कर रहे हैं।
दिल्ली एम्स की इमरजेंसी में पहुंचने के बाद लालू यादव का ब्लड सैंपल लिया गया है। डॉक्टरों ने उनके कई और जांच कराने का भी फैसला किया है। डॉक्टरों ने यह भी कहा है कि फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और ज्यादा घबराने वाली कोई बात नहीं लग रही। लालू यादव का इलाज लगातार दिल्ली के डॉक्टर ही कर रहे हैं। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव फिलहाल जमानत पर रिहा हैं। लालू यादव की पेशी 2 दिन पहले बिहार में सीबीआई कोर्ट के अंदर हुई थी। लालू यादव को एक बार फिर 30 नवंबर को कोर्ट में हाजिर होना है।
लालू यादव 3 दिनों तक पटना में रहने के बाद वापस दिल्ली लौट गए थे। कल शाम लालू यादव जब दिल्ली वापस लौटे तो उन्होंने जाते-जाते नीतीश कुमार पर हमला भी बोला था। लालू यादव पटना में रहने के दौरान गुरुवार की सुबह जीप से सैर करने के लिए निकल गए थे। इस दौरान लालू अपनी पुरानी जीप ड्राइव करते भी नजर आए थे। लालू यादव के करीबी सूत्रों की मानें तो इसी दौरान उन्हें ठंड का असर हो गया। उन्हें हल्का बुखार भी लगा जिसके बाद वह दिल्ली निकल गए थे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी उनके साथ दिल्ली गए। आज उन्हें कई बार चक्कर की शिकायत हुई इसके बाद आरजेडी सुप्रीमो को एम्स की इमरजेंसी में ले जाना पड़ा। फिलहाल डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं। आपको बता दें कि लालू यादव को 30 नवंबर को पटना की सीबीआई कोर्ट में हाजिर होना है लेकिन अब इसपर संशय पैदा हो गया है।