ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Home / politics / शनिवार को भारत लौट रहे हैं लालू, बेटी रोहिणी ने कहा-मेरे पापा का...

शनिवार को भारत लौट रहे हैं लालू, बेटी रोहिणी ने कहा-मेरे पापा का ख्याल रखियेगा, फिलहाल पटना आने की संभावना नहीं

10-Feb-2023 10:44 PM

By MUKESH SHRIVASTAVA

PATNA: सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव वापस भारत लौट रहे हैं. शनिवार यानि 11 फरवरी को लालू प्रसाद यादव सिंगापुर से दिल्ली लौट रहे हैं. उनकी बेटी रोहिणी आर्चाया ने लालू के वापस लौटने की खबर दी है. रोहिणी ने लोगों से कहा है-मेरे पापा का ख्याल रखियेगा.


लालू प्रसाद यादव के भारत लौटने की चर्चा पहले से ही थी. राजद के कुछ नेताओं ने सिंगापुर में लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद ये जानकारी दी थी कि फरवरी के दूसरे सप्ताह में लालू वापस भारत लौटेंगे. लेकिन आज लालू प्रसाद यादव को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी आचार्या ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की. ट्वीटर पर रोहिणी ने लिखा है

“आप सबसे एक जरूरी बात कहनी है. यह जरूरी बात हम सबों के नेता आदरणीय लालू जी के स्वास्थ्य को लेकर है. 11 फरवरी को पापा सिंगापुर से भारत जा रहे हैं. मैं एक बेटी के तौर पर अपना फर्ज अदा कर रही हूँ. पापा को स्वस्थ्य कर आप सब के बीच भेज रही हूँ.. अब आप लोग पापा का ख्याल रखियेगा.”



बता दें कि कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित लालू प्रसाद यादव दिसंबर महीने में सिंगापुर गये थे. लालू प्रसाद यादव किडनी सहित कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे.उनकी दोनों किडनी 28 प्रतिशत ही काम कर रही थी, जिसके कारण डॉक्टर ने ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी. सिंगापुर में रह रही लालू-राबड़ी की पुत्री रोहिणी ने पिता को अपनी एक किडनी देने का फैसला किया था. अपने पति एवं ससुराल के परिजनों की सहमति के बाद 5 दिसंबर को रोहिणी ने अपने पिता को किडनी दिया. पांच दिसंबर 2022 को सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में  लालू यादव के किडनी का प्रत्यारोपण हुआ था। लालू की बेटी रोहिणी ने पिता को अपनी एक किडनी डोनेट किया थी. किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव कई दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहे. डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार की बात कही. इसके बाद उन्हें भारत जाने की अनुमति मिली है. 


फिलहाल पटना नहीं आयेंगे

लालू प्रसाद यादव के पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक वे भारत तो लौट रहे हैं लेकिन अभी पटना आने की संभावना कम है. डॉक्टरों ने उन्हें भीड़ से अलग रहने को कहा है. इससे इंफेक्शन हो सकता है. ऐसे में लालू प्रसाद यादव फिलहाल दिल्ली में ही अपनी बड़ी पुत्री मीसा भारती के आवास पर रहेंगे. तबीयत में और सुधार होने के बाद ही उनके पटना आने पर फैसला लिया जायेगा.