वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
02-Oct-2020 07:15 AM
PATNA : लाखों रुपए लेकर पटना में चुनाव का टिकट लेने पटना पहुंचे सासाराम के संजय सिंह फिलहाल फरार चल रहे हैं. आरजेडी का टिकट लेने सासाराम से संजय सिंह पटना आए थे. उनके गाड़ी से पुलिस ने बुधवार की रात 75 लाख रुपए बरामद किए थे. बिस्कोमान के पास हुई इस छापेमारी में पुलिस ने पैसों के साथ-साथ उनकी गाड़ी से 208 विधानसभा सासाराम लिखा हुआ बायोडाटा भी बरामद किया था. अब पुलिस ने उनके खिलाफ गांधी मैदान थाने में मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस ने जिस वक्त संजय सिंह के फॉर्च्यूनर गाड़ी में रखे पैसे बरामद किए और पूरी करवाई की थी उस वक्त संजय सिंह मौके से चुपचाप निकल गया था. अब पुलिस उसे तलाश रही है. पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने कहा है कि गांधी मैदान थाने में संजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और बरामद रकम इनकम टैक्स जब करेगी.
फरार मिले नेता
मामले की छानबीन कर रही पटना पुलिस जब आरजेडी नेता संजय सिंह के सासाराम पहुंची तो नेता घर छोड़कर फरार थे. उनको पुलिस के आने की सूचना मिल गई थी. पुलिस के पहुंचने से पहले वह फरार हो गए. उनके घर पर सिर्फ ताला लगा था. पटना पुलिस पैसा मिलने के बाद आरजेडी नेता को खोज रही है. शहर बड़े होटल कारोबारी है. चुनाव लड़ने को लेकर अपने क्षेत्र में पोस्टर भी लगवाए थे. लेकिन अचानक फरार हो गए हैं.
घर पर चिपकाया नोटिस
फरार आरजेडी नेता के घर जब पटना पुलिस पहुंची तो देखा कि एक मकान के बरामदे में उनकी तीन गाड़ियां खड़ी थीं. ऐसे में पटना से रोहतास गये गांधी मैदान थाने के एसआई मुकेश सिंह ने राजद नेता के मकान पर नोटिस चस्पा की. नोटिस के तहत उन्हें 24 घंटे के भीतर गांधी मैदान में उन्हें जवाब देने का समय दिया गया है.