ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / politics / RJD के सीनियर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी को हुआ कोरोना, एम्स में...

RJD के सीनियर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी को हुआ कोरोना, एम्स में कराया गया भर्ती

09-Sep-2020 07:58 AM

PATNA: आरजेडी के सीनियर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. जिसके बाद उनको मंगलवार की शाम एम्स पटना में भर्ती कराया गया है.

लक्षण दिखने पर कराया था जांच

कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि कोरोना के कुछ लक्षण उन्हें लग रहा था. जिसके बाद उन्होंने अपनी जांच कराई. जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई. सिद्दीकी के संपर्क में आने वाले लोगों का भी टेस्ट कराया जाएगा. 




कई और आरजेडी नेता हो चुके पॉजिटिव

इससे पहले आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह को भी कोरोना हो गया था. एम्स में इलाज होने के बाद वह ठीक हो गए. लेकिन उन्हें फेफड़े की दूसरी बीमारी के चलते एम्स दिल्ली में भर्ती किया गया है. अभी उनका इलाज चल रहा है.  इसके अलावे भी कई नेता संक्रमित हो चुके हैं. बिहार के कई मंत्री और विधायक भी पॉजिटिव होकर ठीक हो चुके हैं. बिहार में कोरोना का कोहराम जारी है. रोज कभी 1400 तो कभी 1700 कोरोना मरीज बिहार में मिल रहे है. इसमें सबसे अधिक मरीज पटना जिले में मिल रहे है. पटना में फिलहाल रोज 250 मरीज संक्रमित मिल रहे हैं.