ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / politics / RJD ने PM मोदी पर किया पलटवार, कहा.. आप तो थोक में डॉक्टरों...

RJD ने PM मोदी पर किया पलटवार, कहा.. आप तो थोक में डॉक्टरों की बेचते हैं नौकरी...व्यापम घोटाला याद है

23-Oct-2020 02:15 PM

PATNA:  पीएम मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आरजेडी पर हमला बोला था कि आरजेडी वाले नौकरी बेचते हैं. जिसके बाद आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पलटवार किया. उन्होंने ने कहा था कि पीएम मोदी तो थोक में नौकरी बेचते हैं उसका पुराना अनुभव उनके पास है. 

डॉक्टरों की बेच देते हैं नौकरी

जगदानंद सिंह ने कहा कि हमलोग के जमाने में कोई भी नौकरी बेचने का आरोप नहीं लगा है. जब मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाला हुआ तो देश को पता चला कि नौकरी बेची जाती है. ये लोग तो डॉक्टरों की नौकरी बेच दी. जो इंसानों का इलाज करते हैं. पीएम मोदी के पास नौकरी बेचने का अनुभव हैं. हरियाणा में जिस पर नौकरी बेचने वाले का आरोप था वह बीजेपी में शामिल है. लालू पर कई आरोप लगे हैं, लेकिन नौकरी बेचने का आरोप नहीं लगा है.

जगदानंद सिंह ने कहा कि बिहार में शिक्षकों की बहाली हमलोगों ने बीपीएससी से की थी. वही 25 हजार शिक्षक बिहार की धूरी है. आजतक मेरिट के आधार पर नौकरी बिहार में नहीं किया जा रहा है. संविदा पर बहाली की जा रही है. ऐसी बहाली परिचय पर होती है. कोई घर का सदस्य और पैसा लेकर भी हो सकता है. 

नौकरी के नाम पर रिश्वत खाई

पीएम मोदी ने डेहरी ऑन सोन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिन लोगों ने सरकारी नियुक्तियों के लिए बिहार के नौजवानों से लाखों की रिश्वत खाई, वो फिर बढ़ते हुए बिहार को ललचाई नजरों से देख रहे हैं. आज बिहार में पीढ़ी भले बदल गई हो, लेकिन बिहार के नौजवानों को ये याद रखना है कि बिहार को इतनी मुश्किलों में डालने वाले कौन थे?