पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
08-Feb-2020 11:40 AM
By Ganesh Samrat
PATNA: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसे लेकर सभी सियासी दलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौरा चल रहा है. आरजेडी-जेडीयू में छिड़ा सियासी पोस्टर वॉर खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है.
आरजेडी की ओर से राबड़ी देवी के आवास के बाहर एक नया पोस्टर लगाया गया है. इस पोस्टर में नीतीश कुमार पर हमला बोला गया है. पोस्टर के जरिये ये बताने की कोशिश की गई है कि नीतीश कुमार ने पिछले 15 सालों में बिहार में विकास का कोई काम नहीं किया बल्कि सरकारी खर्चे पर पब्लिसिटी की है. पोस्टर में नीतीश कुमार का फोटो लगाकर लिखा गया है कि काम नहीं किया, काम नहीं गिनाऊंगा...15 साल का काल्पनिक डर दिखाता रहूंगा...सरकारी खर्च पर पब्लिसिटी करता रहूंगा.
इस पोस्टर में नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कई सारी बातों को लिखा गया है. पटना को डुबाने का आरोप भी नीतीश कुमार पर लगाया गया है. इसके साथ ही गुंडों को बचाने का, माफियाओं को घर बुलाने का, जनता को भड़काने का, अपराधियों को पनाह देने का, मार्केटिंग कर अपना चेहरा चमकाने का, मूंछ-तोंद वालों को बचाने का भी आरोप नीतीश कुमार पर लगाया गया है.