ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त

Home / politics / तेजस्वी को CM बनाए JDU, RJD बोली.. बदले में हम नीतीश को PM...

तेजस्वी को CM बनाए JDU, RJD बोली.. बदले में हम नीतीश को PM कैंडिडेट बनाएंगे

28-Dec-2020 04:38 PM

PATNA : एनडीए के अंदर जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी के बीच रिश्तों में खिंचाव देखकर राष्ट्रीय जनता दल ने अब जेडीयू को नया ऑफर दे दिया है. जेडीयू को आरजेडी ने ऑफर दिया है कि वह तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएं. इसके बदले नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाने में आरजेडी समर्थन करेगी.

कभी नीतीश कुमार के सहयोगी रहे बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और आरजेडी नेता उदय नारायण चौधरी ने सीधे-सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह ऑफर दे डाला है. उदय नारायण चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार पीएम पद के उम्मीदवार हो सकते हैं और आरजेडी उनका समर्थन कर सकती है. लेकिन इसके लिए जरूरी है कि नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाएं. आरजेडी की तरफ से नीतीश कुमार को दिया गया यह अब तक का सबसे बड़ा ऑफर माना जा रहा है.

उदय नारायण चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार अगर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाते हैं तो अगले लोकसभा चुनाव में पूरा विपक्ष उन्हें पीएम कैंडिडेट के तौर पर घोषित कर सकता है. उदय नारायण चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार के लिए अब दिल्ली कूच करने का वक्त आ चुका है. उन्हें केंद्रीय राजनीति में जाना चाहिए. केंद्र में नेतृत्व का अभाव रहा है और विपक्षी धड़े का नेतृत्व कर सकते हैं. नीतीश कुमार आगामी लोकसभा चुनाव में पीएम कैंडिडेट हो सकते हैं.