Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
11-Jan-2021 01:44 PM
PATNA : बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव की तरफ से आरजेडी विधायक के टूट का दावा किए जाने के बाद अब पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने बीजेपी को खुली चुनौती दे डाली है. शिवानंद तिवारी ने कहा है कि अगर हिम्मत है तो बीजेपी आरजेडी के विधायकों को तोड़कर दिखाएं. शिवानंद तिवारी ने कहा है कि बीजेपी को पहले अपना घर देखना चाहिए क्योंकि एनडीए में बिखराव साफ तौर पर दिख रहा है. एनडीए का कलह जगजाहिर है और गठबंधन कब तक चलेगा यह भूपेंद्र यादव भी नहीं बता सकते.
कार्यकारिणी की बैठक में कई सदस्यों ने भाजपा पर ‘पीठ में छुरा भोंकने’ जैसे गंभीर आरोप भी लगाए. ऐसे में अपने घर को ठीक करने के बजाय हमारे घर को तोड़ने की दावेदारी करना भाजपा नेताओं को शोभा नहीं देता है. शिवानन्द तिवारी ने कहा कि बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव ज़ी ने भारी भरकम दावा किया है. उनके अनुसार खरमास के राजद में बहुत बड़ी टूट होने वाली है. भूपेंद्र जी की मैं इज़्ज़त करता हूँ. राज्य सभा में हम लोग साथ रहे हैं. एक गंभीर व्यक्ति के रूप में ही मैं उनको जानता हूँ. लेकिन उनके बयान ने मुझे चकित किया है. अगर सचमुच उनके दावा में दम है तो हम पर कृपा क्यों, राजद को तोड़ कर दिखाएं.
बेहतर होगा कि भाजपा का नेतृत्व हमारी चिंता छोड़ कर अपने गठबंधन की चिंता करे. नीतीश जी का बयान ही कह रहा है कि गठबंधन में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है. उन्हीं का कहना है कि इसके पहले गठबंधन में ऐसा कभी नहीं हुआ था. मंत्रिमंडल का गठन अभी तक पुरा नहीं हो पाया है. मंत्री विभागों के बोझ से दबे हुए हैं. कुछ मंत्री ऐसे हैं जो पहली मर्तबा मंत्री बने हैं. सरकार में काम करने का उनको तजुर्बा नहीं है. इस परिस्थिति में बिहार का शासन जन प्रतिनिधि नहीं बल्कि पदाधिकारी चला रहे हैं.
नीतीश जी की पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक दो दिनों में ही समाप्त हो गई. राष्ट्रीय जनता दल के जो भी विधायक विधानसभा चुनाव के पहले जदयू में शामिल हुए थे, उनमें से किसी को उस बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया था. कुछ लोग तो वहाँ पहुँचे भी, लेकिन बहुत बेआबरू होकर उनको वहाँ से लौटना पड़ा.