ब्रेकिंग न्यूज़

CTET Re Exam : CTET री-एग्जाम 2026 की डेट जारी, इन केंद्रों पर इस दिन परीक्षा; प्रोविजनल आंसर की में होगी देरी Bihar Highway Project: बिहार में इस फोरलेन निर्माण का काम अटका ! 30 एकड़ जमीन पर घमासान,डीसीएलआर ने दिया जांच का आदेश; पढ़िए क्या है मुख्य वजह Bihar News: फेरे के बाद दुल्हनें फुर्र: ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का बड़ा खुलासा, शादी के नाम पर 5 लाख की ठगी Bihar News: हाकिम का 'ड्राइवर' चला रहा खनन कार्यालय ! पुलिस को फोन कर हड़काया...ओवरलोडेड गाड़ियों को छुड़वाया, बाद में पता चला- जिसे अधिकारी समझे वो तो साहब का चालक था, फिर... Bihar Bhumi: CO-DCLR की मनमानी पर चला हथौड़ा....‘लंबित’ के नाम पर खेल खत्म ! राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का मास्टर स्ट्रोक Bihar Road Project : बिहार के गांवों की सड़क होगी चकाचक, सरकार ने तैयार किया ख़ास प्लान; जानिए क्या है पूरा अपडेट Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 18वां दिन सदन की कार्यवाही शुरू, प्रश्नकाल में इन विभागों से जुड़ें सवालों का होगा जवाब Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 18वां दिन: CAG रिपोर्ट के साथ 6 बड़े संशोधन विधेयक सदन में होंगे पेश; जानिए आज का पूरा रूटीन Bihar Ration Card : बिहार में e-KYC की डेडलाइन तय, राशन कार्ड से नाम कटा तो इन 7 योजनाओं का नहीं मिलेगा लाभ Bihar News : बिहार में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त एक्शन, थानों को 24 घंटे में FIR दर्ज करने का निर्देश

Bihar Politics: बिहार में आमरण अनशन पर बैठे आरजेडी विधायक की तबीयत बिगड़ी, पटना रेफर

Bihar Politics: सीतामढ़ी के बाजपट्टी से RJD विधायक मुकेश यादव जल संकट को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हैं। तबीयत बिगड़ने पर DM के आश्वासन पर अनशन खत्म किया गया और उन्हें इलाज के लिए पटना रेफर किया गया।

Bihar Politics

09-Sep-2025 04:46 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार के सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक मुकेश कुमार यादव क्षेत्र में गंभीर जल संकट को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हुए थे। सोमवार रात उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें पहले डुमरा पीएचसी और फिर पटना रेफर किया गया।


सूत्रों के मुताबिक, विधायक अनशन के दूसरे दिन तक अन्न-जल का त्याग कर अनशन पर डटे रहे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जैसे ही इस बात की सूचना प्रशासन को मिली, DM ऋची पांडे अनशन स्थल पर पहुंचे। हालांकि, DM और विधायक के बीच मौके पर हल्की नोकझोंक भी हुई।


बाद में DM के आश्वासन पर विधायक ने अपना अनशन समाप्त किया, जिसके बाद उन्हें डुमरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां सीने में दर्द की शिकायत पर डॉक्टरों ने तत्काल उन्हें पटना रेफर कर दिया। फिलहाल पटना में उनका इलाज जारी है।


विधायक मुकेश यादव ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के बाजपट्टी, नानपुर और बोखड़ा प्रखंड के 42 पंचायतों में भू-जल स्तर अत्यधिक नीचे चला गया है। किसान, मवेशी और आमजनता सभी पानी की भयंकर किल्लत से जूझ रहे हैं। 


जलापूर्ति की सरकारी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है, लेकिन विभागीय अधिकारियों की ओर से अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार पत्राचार करने के बावजूद अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे नाराज होकर उन्हें आमरण अनशन का रास्ता अपनाना पड़ा।