ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / politics / CM Nitish Pragati Yatra: सीएम नीतीश की बैठक छोड़ तमतमाते हुए बाहर निकले...

CM Nitish Pragati Yatra: सीएम नीतीश की बैठक छोड़ तमतमाते हुए बाहर निकले RJD विधायक, आखिर क्या हो गई बात?

CM Nitish Pragati Yatra: बिहार के सासाराम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समीक्षा बैठक के दौरान मामला गरमा गया. आरजेडी विधायक ने सीएम की बैठक का बहिष्कार कर दिया और तमतमाते हुए बैठक से बाहर निकल गए.

19-Feb-2025 04:32 PM

By Ranjan Kumar

CM Nitish Pragati Yatra: सासाराम में सीएम नीतीश की समीक्षा बैठक में बवाल हो गया है। समीक्षा बैठक में मौजूद सासाराम के आरजेडी विधायक राजेश गुप्ता बैठक को छोड़कर बाहर निकल गए। अब बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि आरजेडी विधायक ने सीएम की बैठक का बहिष्कार कर दिया।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं और राज्य के विभिन्न जिलों का दौरान कर वहां सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान सासाराम पहुंचे। यहां उन्होंने जिले को करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात दी। 


इसके बाद मुख्यमंत्री समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक में पहुंचे। सीएम योजनाओं की समीक्षा कर ही रहे थे कि बैठक में मौजूद आरजेडी विधायक राजेश गुप्ता अचानक गुस्से में बैठक छोड़कर बाहर निकल गए। बाहर आकर उन्होंने आरोप लगाया कि समीक्षा बैठक में उन्हें अपनी बात नहीं रखने दिया गया। जब सासाराम के विकास से संबंधित बात उठाना चाह रहे थे तो उन्हें मौका नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि बैठक में कई बार कोशिश किया कि सासाराम के मुद्दों को सीएम के समक्ष रखने का उन्हें मौका नहीं दिया गया। 


सासाराम के राजद विधायक राजेश गुप्ता बैठक छोड़कर काफी गुस्से में बाहर निकले तथा मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विकास पर चर्चा कम हो रही है। सिर्फ 2005 के पहले का बिहार और बाद के बिहार पर चर्चा करने में ही लोग व्यस्त हैं। शिक्षा स्वास्थ्य, रोजगार पर बात नहीं हो रही है। सिर्फ बेवजह मुद्दों पर चर्चा कर टाइम पास किया जा रहा है। जब उन्हें मौका नहीं दिया गया तो वह बीच समीक्षा बैठक छोड़कर बाहर निकल गए हैं।