बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट
30-Jul-2025 04:24 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: आरजेडी विधायक भाई वीरेन्द्र और पंचायत सचिव का विवाद दिलचस्प मोर पर पहुंच चुका है. चर्चा ये हो रही है कि क्या भाई वीरेन्द्र एससी एसटी एक्ट में गिरफ्तार हो जाएंगे. इस बीच भाई वीरेन्द्र ने उसी थाने में फोन लगा दिया जहां उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ था. भाई वीरेन्द्र ने तो यहां तक कह दिया कि मैं आ रहा हूं मुझे गिरफ्तार कर लीजिए.
भाई वीरेन्द्र ने थाने में लगा दिया फोन
एफआईआर होने के बाद आरजेडी विधायक भाई वीरेन्द्र कानूनी पहलुओं पर भी विचार कर रहे हैं. इस बीच भाई वीरेन्द्र को पता चला कि पुलिस उनके फोन कॉल की जानकारी खंगालेगी. फिर क्या था भाई वीरेन्द्र ने खुद एससीएसटी थाने में फोन लगा दिया. भाई वीरेन्द्र ने कहा मैं आ रहा हूं मुझे गिरफ्तार कर लीजिए जेल भेज दीजिए. भाई वीरेन्द्र ने कहा कि पुलिस अगर मेरा फोन डिटेल खंगालना चाहती है तो कोई परेशानी नहीं. मै फोन देने को तैयार हूं. भाई वीरेन्द्र ने कहा कि पुलिस के कई अधिकारियों का उनके पास फोन कॉल आया लेकिन जिस थाने में एफआईआर दर्ज हुआ वहां से कोई फोन नहीं आया इसलिए मैंने फोन लगा दिया. थाने में दबाव के कारण केस दर्ज किया गया है.
मैंने पंचायत सचिव को माफ किया- भाई वीरेन्द्र
भाई वीरेन्द्र ने कहा है कि जनता के लिए उनको जब जहां फोन करना होगा वो करेंगे. जितनी बार फोन करना होगा वो करेंगे. वो केस से डरने वाले नहीं है. जनता के हित में उन्होंने फोन किया था. भाई वीरेन्द्र ने कहा कि वो पंचायत सचिव को माफ कर चुके हैं . लेकिन अगर वो केस कर दें तो पंचायत सचिव को तीन साल की जेल हो सकती है.
छोटे कर्मचारियों को फोन नहीं करने की सलाह
भाई वीरेन्द्र को उनके शुभचिंतकों ने छोटे कर्मचारियों को फोन नहीं करने की सलाह दी है. भाई वीरेन्द्र को सलाह दी गई है कि आप पीए के जरिए फोन करें. लेकिन भाई वीरेन्द्र का कहना है कि अगर कभी मेरे पास पीए न हो तब विकल्प होगा. इसलिए उन्हें मजबूरी में फोन कॉल करना पडता है.