ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार

Home / politics / तेजस्वी के लिए राजद के सदस्यता अभियान का ड्रामा, पहले से सदस्य बने...

तेजस्वी के लिए राजद के सदस्यता अभियान का ड्रामा, पहले से सदस्य बने नेताओं को फिर से दिलायी गयी सदस्यता

26-Aug-2019 08:49 AM

By 9

PATNA: राजद के राजकुमार तेजस्वी यादव के लिए पार्टी के सदस्यता अभियान को ड्रामे में तब्दील कर दिया गया. लंबे समय तक गायब रहने के बाद पटना पहुंचे तेजस्वी यादव ने आज पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक की. इस बैठक में आज ढ़ेर सारे ऐसे नेताओं को फिर से पार्टी का सदस्य बनाया गया जो 15 दिन पहले ही सदस्य बने थे. 9 अगस्त को ही शुरू हुआ था राजद का सदस्यता अभियान राजद ने 9 अगस्त को ही पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरूआत की थी. पार्टी दफ्तर में बड़े तामझाम के साथ सदस्यता अभियान की शुरूआत हुई थी. इस कार्यक्रम मे तेजस्वी यादव को पहुंचना था लेकिन वे नहीं आये. तेजस्वी नहीं आये तो उनकी मां राबड़ी देवी भी कार्यक्रम से कन्नी काट गयीं. लेकिन कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने सदस्यता की शुरूआत की. प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, शिवानंद तिवारी, आलोक मेहता जैसे नेताओं ने सदस्यता अभियान की शुरूआत की थी. इन नेताओं के अलावा पार्टी के कई और नेताओं ने 9 अगस्त को ही पार्टी की सदस्यता ली थी. आज फिर से उन्हीं लोगों को बनाया गया सदस्य इसी बीच तेजस्वी यादव पटना पहुंचे. लिहाजा आज सदस्यता अभियान फिर से शुरू हुआ. पार्टी के जिन नेताओं ने 9 अगस्त को सदस्यता ली थी उन्हीं लोगों को आज फिर से  सदस्य बनाया गया. जैसे पार्टी के तमाम प्रमुख नेताओं ने तेजस्वी यादव के हाथों सदस्यता रसीद हासिल करने के लिए आज फिर से सदस्यता का फार्म भरा. उन्हें राजद के युवराज के हाथों सदस्यता का प्रमाण पत्र यानि रसीद लेने का सौभाग्य हासिल हुआ.