ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / politics / राज्यपाल फागू चौहान पर RJD का हमला, रघुवंश सिंह बोले-राज्यपाल ने संवैधानिक मर्यादाओं...

राज्यपाल फागू चौहान पर RJD का हमला, रघुवंश सिंह बोले-राज्यपाल ने संवैधानिक मर्यादाओं को तार-तार कर दिया, देखिये वीडियो

16-Sep-2019 12:16 PM

By 9

PATNA: राजद ने बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को निशाने पर ले लिया है. राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने आज राज्यपाल पर जमकर निशाना साधा. रघुवंश प्रसाद सिंह ने राज्यपाल को जातिवादी करार देते हुए कहा कि उन्होंने संवैधानिक मर्यादाओं को तार-तार कर दिया. https://youtu.be/6Eq0qzuUJ8o क्या बोले रघुवंश प्रसाद सिंह रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि राज्यपाल फागू चौहान बिहार आये तो सारी पार्टियों ने उनका स्वागत किया. लेकिन राज्यपाल ने अपनी जाति के लोगों से खुद का अभिनंदन कराया. क्या यही संवैधानिक मर्यादा है. राज्य के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति ऐसा करेगा. रघुवंश ने कहा कि राज्यपाल ने अपनी जाति के लोगों को कहा कि वे उनका ख्याल रखें जिन्होंने उन्हें राज्यपाल बनाया है. राज्यपाल के कार्यक्रम में सुशील मोदी क्या करने गये थे. क्या राज्यपाल जाति के सम्मेलन में पॉलिटिकल भाषण देंगे. क्या है पूरा मामला दरअसल कुछ दिन पहले नोनिया जाति के संगठन ने राज्यपाल फागू चौहान का अभिनंदन समारोह आयोजित किया था. इस समारोह में भाजपा के कई नेता मौजूद थे. राज्यपाल ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से कहा था कि वे उनका ख्याल रखें जिन्होंने उन्हें राज्यपाल बनने का मौका दिया है. बिहार के किसी राज्यपाल का जातीय सम्मेलन में जाने का ये पहला मौका था. इससे पहले कोई राज्यपाल किसी जाति विशेष के सम्मेलन में नहीं गये थे. कार्यक्रम को लेकर सियासी हलके में खूब चर्चा हुई लेकिन संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ बोलने से नेताओं ने परहेज किया. सियासी जानकार ये भी बताते हैं कि राज्यपाल के इस कार्यक्रम से जदयू में भी बेचैनी है. जदयू को लग रहा है कि राज्यपाल के बहाने बीजेपी उसके अति पिछड़ा वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश कर रही है.