ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / politics / भ्रष्टाचार और बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर को लेकर तेजस्वी का नीतीश सरकार पर...

भ्रष्टाचार और बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर को लेकर तेजस्वी का नीतीश सरकार पर जोरदार हमला, दागियों को बचाने का लगाया आरोप

31-Aug-2019 06:25 PM

By 9

PATNA: दिल्ली प्रवास से पटना आने के बाद तेजस्वी यादव नीतीश सरकार के खिलाफ एक्शन में हैं. चाहे लॉ एंड ऑर्डर का मामला हो या राजधानी में अतिक्रमण हटने का मामला हो. इन सारे मौकों पर उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है. अब तेजस्वी अपने पिता लालू यादव से मिलने रांची के दौरे पर हैं लेकिन इस बीच तेजस्वी ने अनंत सिंह मामले पर राज्य सरकार की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं. तेजस्वी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि विवेका पहलवान के रिश्तेदार खुलेआम एके 47 लहरा रहे हैं लेकिन राज्य की पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. अनंत सिंह पर हो रही कार्रवाई को लेकर भी उन्होंने जेडीयू सांसद ललन सिंह पर सवाल उठाए. https://youtu.be/jM98FKOdjzU इस दौरान तेजस्वी ने सरकार पर सृजन घोटाला मामले को लेकर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि सीएम के नजदीकी लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है. पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने चमकी बुखार मामले पर सीएम नीतीश से इस्तीफा मांगा. छपरा में पिछले दिनों एक पुलिस अधिकारी और एक जवान की हत्या को कानून और व्यवस्था के मसले से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में जितने भी आरोपी हैं उन सारे लोगों के संबंध सीएम नीतीश कुमार से हैं. पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट