ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट

Bihar Politics: आरजेडी नेता राम बाबू सिंह ने शुरू किया राहत शिविर, बाढ़ पीड़ितों के लिए बनें देवदूत

Bihar Politics: भोजपुर में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आरजेडी नेता राम बाबू सिंह ने राहत शिविर और नि:शुल्क भोजनालय शुरू किया। नाव से बांधों पर शरण लिए लोगों तक भोजन, पानी और चारा पहुंचाकर बने संकट में देवदूत।

09-Aug-2025 03:47 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: भोजपुर के बड़हरा में प्रशासन से बार-बार आग्रह के बावजूद जब बाढ़ प्रभावित इलाकों में समय पर मदद नहीं पहुंची, तो राजद के युवा नेता राम बाबू सिंह उर्फ अशोक कुमार सिंह खुद मैदान में उतर गए। उन्होंने बाढ़ राहत शिविर और निःशुल्क भोजनालय की शुरुआत की।


आज वे नेकनाम टोला और आलेखी टोला के बांधों पर शरण लिए लोगों तक बड़े नाव से राहत सामग्री लेकर पहुंचे। पैकेट में पुड़ी-भुजिया, पानी, बिस्कुट और टकाटक के साथ मवेशियों के लिए चारा भी शामिल था। राहत की नाव को देख बच्चे और युवा उम्मीद से दौड़ पड़े। भूख से व्याकुल लोग नाव तक जल्दी पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सभी को लाइन में लगाकर व्यवस्थित तरीके से सामग्री दी गई।


राम बाबू सिंह ने कहा कि यह राहत कार्य लगातार जारी रहेगा और किसी को भी भूखा नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने अपने नेता तेजस्वी  यादव  के कहे के अनुसार विपत्तियों के समय मदद के लिए जनता के बीच रहकर उनकी ज़रूरतों को पूरा किया। राहत के इस कार्य से बांधों पर शरण लिए लोगों में एक उम्मीद की किरण जगी है। 


पिछले एक हफ्ता से दर्जनों गांवों के लोग ऐसे बांधों पर फंसे हुए हैं और अपनी जिंदगी खुले आसमान के नीचे बिताने को विवश हैं। राम बाबू सिंह के साथ राजद कार्यकर्ताओं की टीम में प्रखंड अध्यक्ष जयराम राय, राम तपस्या राय, पप्पू गोप, सोनू कुमार, दुर्गा पासवान समेत कई लोग मौजूद रहे।