बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
16-Sep-2019 12:16 PM
By 9
PATNA: 12 साल की एक नाबालिग और दलित लड़की को अगवा कर रेप के आरोपी विधायक अरूण यादव को बचाने के लिए राजद के नेताओं ने बेशर्मी की पराकाष्ठा पार कर दी है. केंद्रीय मंत्री जैसे पद पर रह चुके राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि देवराज इंद्र पर भी अहिल्या के घर में घुसने का आरोप लग चुका है. अरूण यादव पर आरोप लगा तो कौन सी बड़ी बात हो गयी. https://youtu.be/jnaigNMhlSQ रघुवंश सिंह ने हद पार कर दी दरअसल राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह आज बिहार के लॉ एंड आर्डर पर प्रेस कांफ्रेंस करने बैठे थे. पत्रकारों ने पूछा कि अरूण यादव के बारे में पार्टी का क्या स्टैंड है. रघुवंश बाबू पहले बोलने से मना करते रहे. उन्होंने कहा कि ये उनका विषय नहीं है. पत्रकारों ने जब कई दफे ये सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि अरूण यादव नहीं स्वामी चिन्मयानंद को देखना चाहिये. इसके बाद भी जब सवाल जारी रहे तो रघुवंश बाबू ने इंद्र से अरूण यादव की तुलना कर दी. रघुवंश बाबू ने कहा कि इंद्र पर भी अहिल्या के घर में घुसने का आरोप लग चुका है. अरूण यादव पर आरोप लगा तो कौन सी बड़ी बात है. उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और वे कुछ नहीं बोलेंगे. 46 साल से राजनीति कर रहे रघुवंश सिंह क्या बोल गये रघुवंश प्रसाद सिंह 46 साल से राजनीति में हैं. उनकी गिनती अलग किस्म के राजनेताओं में होती रही है. लेकिन जानने वाले हैरान हैं कि 73 साल की उम्र में उन्हें जघन्य मामले के आरोपी अरूण यादव के बचाव में क्या बोलना पड़ रहा है. जानिये कि राजद के विधायक अरूण यादव पर आरोप क्या है. दलित तबके से आने वाली 12 साल की एक मासूम लड़की को अगवा कर लिया जाता है. फिर उसके साथ रेप किया जाता है. लड़की चीख-चीख कर बोल रही है कि अरूण यादव ने उसके साथ रेप किया. अरूण यादव को फांसी की सजा होनी चाहिये. लेकिन पूरा राजद अरूण यादव को बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है. अब रघुवंश प्रसाद सिंह जैसे नेता भी अरूण यादव के बचाव में सारी हदों को पार कर रहे हैं.