ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / politics / ‘रामा-तेजप्रताप की टेंशन से आरजेडी के मुक्त करायेंगे लालू, राम मंदिर सुशील मोदी...

‘रामा-तेजप्रताप की टेंशन से आरजेडी के मुक्त करायेंगे लालू, राम मंदिर सुशील मोदी की बपौती नहीं है’

02-Sep-2020 12:37 PM

PATNA: विधानसभा चुनाव की दहलीज पर खड़े बिहार के राजनीतिक दलों से जुड़े हुए कई सवाल हैं जो सियासत के गलियारों में टहल रहे हैं। आरजेडी से जुडे़ हुए कुछ सवालों के जवाब अब तक नहीं मिल पाये हैं। सवाल आरजेडी में रामा सिंह की एंट्री को लेकर भी है और सवाल तेजप्रताप की आधा दर्जन सीटों की डिमांड पर भी है। वैशाली से पूर्व सांसद रामा सिंह लगातार यह कह रहे हैं कि वे आरजेडी में शामिल होने जा रहे हैं लेकिन आरजेडी में इस सवाल पर चुप्पी है। दूसरी तरफ तेजप्रताप यादव ने लालू से आधा दर्जन सीटों की मांग की है। डिमांड को लेकर तेजप्रताप अब अपने तेवर भी दिखाने लगे हैं। 

रामा सिंह और तेजप्रताप की डिमांड मौजूदा वक्त में लालू-तेजस्वी की सबसे बड़ी टेंशन है। आरजेडी प्रवक्ता भाई विरेन्द्र ने कहा है कि रामा सिंह और तेजप्रताप यादव की डिमांड पर लालू यादव और तेजस्वी यादव को फैसला लेना है। लालू-तेजस्वी हमारे नेता हैं और सारे फैसले उन्हीं को लेने हैं। फस्र्ट बिहार से बातचीत करते हुए भाई विरेन्द्र ने सीएम नीतीश कुमार और बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी पर भी हमला किया। भाई विरेन्द्र ने जेडीयू के नारे को लेकर कहा कि नीतीश कुमार और उनकी पार्टी चाहे जो नारा लगा ले लेकिन इस बार नीतीश कुमार के नाम पर वोट मिलने वाला नहीं है।

 डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर हमला बोलते हुए भाई विरेन्द्र ने कहा कि जब चुनाव आता है तो बीजेपी को राम मंदिर याद आ जाता है। राम उनकी बपौती नहीं है। वे राम को अपनी बपौती समझते हैं। चाहे देश स्तर का चुनाव हो या राज्य स्तर का चुनाव हो वे राम का नाम लेकर चुनावी फायदा उठाना चाहते हैं लेकिन अब जनता सब समझ चुकी है। आपको बता दें कि सुशील मोदी ने एक ट्वीट कर आरजेडी और वामदल पर हमला बोला था। सुशील मोदी ने लिखा था कि आरजेडी और वामदल राम मंदिर के शिलान्यास का स्वागत नहीं किया था। आरजेडी सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता के नाम पर धोखा देती रही है।