ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल
23-Mar-2021 11:49 AM
PATNA : राष्ट्रीय जनता दल ने अब शिवसेना की तर्ज पर अपना मुखपत्र लॉन्च कर दिया है. तेजस्वी यादव ने आरजेडी की तरफ से निकलने वाले मुखपत्र राजद समाचार को लॉन्च किया है. समाजवादी नेता राममनोहर लोहिया की जयंती के मौके पर इसकी लॉन्चिंग की गई है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर आरजेडी को अपना मुखपत्र लांच करने की आवश्यकता क्यों पड़ी.
आरजेडी सूत्रों के मुताबिक इस मुखपत्र को लांच करने के पीछे तेजस्वी यादव का मकसद नेतृत्व और संगठन से जुड़ी बातों को अपने समर्थकों तक पहुंचाना है. पार्टी सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय है. बिहार में उसकी ताकत सबसे ज्यादा नजर आती है, लेकिन इसके बावजूद एक मुखपत्र की आवश्यकता इसलिए पड़ रही थी क्योंकि मीडिया पर लगातार सत्ता पक्ष से प्रभावित होने आशंका है. तेजस्वी यादव खुद आरोप लगाते रहे हैं कि नीतीश सरकार मीडिया पर नियंत्रण चलाती है विज्ञापन और अन्य तरीकों से मीडिया मैनेजमेंट में नीतीश सरकार लगी रहती है और ऐसे में जो सही तथ्य है वह लोगों तक नहीं पहुंच पाता राजद समाचार के जरिए अब उन्हीं तथ्यों को आम लोगों के साथ-साथ समर्थकों के बीच पहुंचाने की तैयारी है.
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ,श्याम रजक जैसे नेताओं की मौजूदगी में इसकी लॉन्चिंग की . इस मुखपत्र की कीमत 10 रुपये रखी गई है. इस कीमत पर वह सभी के लिए उपलब्ध रहेगी. वह पत्र के पहले अंक में समाजवादी नेता राममनोहर लोहिया और रविंद्र नाथ टैगोर को जगह दी गई है.