बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी
25-Jan-2020 11:29 AM
DELHI: दिल्ली में 8 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आरजेडी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी गई है. स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पूर्व सीएम राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, ते जप्रताप यादव, मीसा भारती, जगदानंद सिंह समेत 30 लोगों के नाम शामिल हैं.

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों में से कांग्रेस ने आरजेडी को 4 सीटें दी हैं. कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन में सीटों को लेकर लंबा मोलभाव का दौर चला, जिसके बाद आरजेडी को 4 सीटें मिली. पूर्वांचल वोटर्स को देखते हुए आरजेडी ने पहले 7 फिर 5 सीटों की डिमांड रखी लेकिन कांग्रेस आलाकमान इसके लिए तैयार नहीं हुई लिहाजा 4 सीटों से ही आरजेडी को संतोष करना पड़ा.
आरजेडी ने बुराड़ी, किराड़ी, उत्तम नगर और पालम सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. बुराड़ी से प्रमोद त्यागी, किराड़ी से डॉ. मोहम्मद रियाजुद्दीन खान, उत्तम नगर सीट से शक्ति कुमार विश्नोई और पालम से निर्मल कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है.