ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / politics / पूर्व विधायक राजन तिवारी गिरफ्तार, लंबे समय से पुलिस कर रही थी तलाश

पूर्व विधायक राजन तिवारी गिरफ्तार, लंबे समय से पुलिस कर रही थी तलाश

18-Aug-2022 12:16 PM

PATNA : बड़ी खबर पूर्व बाहुबली विधायक राजन तिवारी से जुड़ी आ रही है। राजन तिवारी को पुलिस ने रक्सौल इलाके से अरेस्ट कर लिया है। गिरफ्तारी की पुष्टि मोतिहारी एसपी कुमार आशीष ने की है। मोतिहारी पुलिस की मदद से उत्तरप्रदेश पुलिस ने राजन तिवारी को हरैया ओपी क्षेत्र से अरेस्ट कर लिया है। 



मामले से जुड़ी जो जानकारी फर्स्ट बिहार को मिली है, उसके मुताबिक़ गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजन तिवारी के खिलाफ यूपी में कई मामले दर्ज है। बताया जा रहा है कि बाहुबली पूर्व विधायक राजन तिवारी नेपाल भाग रहे थे। इसी दौरान नेपाल बॉर्डर से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी हरैया थानाध्यक्ष ने की है। पूर्व विधायक राजन तिवारी की बात करें तो वे 25 हजार के इनामी हैं। वे मोतिहारी के गोबिंदगंज के पूर्व विधायक हैं। 



आपको बता दें, दिसम्बर 2005 में यूपी कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। यूपी का डॉन प्रकाश शुक्ला और राजन तिवारी के साथ चार अपराधियो पर गोरखपुर के कैंट थाना में 15 मई 1998 को गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी ।