ब्रेकिंग न्यूज़

रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड

Home / politics / RJD का विधानसभा मार्च, पुलिस की जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग.. थोड़ी देर में...

RJD का विधानसभा मार्च, पुलिस की जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग.. थोड़ी देर में तेजस्वी पहुंचेंगे

23-Mar-2021 11:11 AM

PATNA : बेरोजगारी कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर युवा आरजेडी की तरफ से आज विधानसभा का मार्च रखा गया है. विधानसभा घेराव करने के लिए युवा कार्यकर्ता गांधी मैदान के आसपास इकट्ठा हो चुके हैं. पुलिस ने आरजेडी के विधानसभा मार्च को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग खड़ी कर दी गई है और ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज सुबह सवेरे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरजेडी के विधानसभा मार्च को लेकर अपनी बात रखी थी. थोड़ी देर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी जेपी गोलंबर पहुंचने वाले हैं. जेपी गोलंबर से यह मार्च विधानसभा के लिए निकलेगा. हालांकि प्रशासन ने इसके लिए मंजूरी नहीं दी है. बावजूद इसके बड़ी संख्या में आरजेडी के कार्यकर्ता और नेता मार्च में शामिल होने पहुंचे हैं.

आरजेडी के विधानसभा मार्च को देखते हुए यह पहले से तय माना जा रहा था कि विधानसभा में आज प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही नहीं चलेगी. उम्मीद के मुताबिक ठीक ऐसा ही हुआ. आरजेडी और विपक्ष के अन्य विधायकों ने सदन में प्रश्नोत्तर काल के दौरान जबरदस्त हंगामा किया और सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. नेता प्रतिपक्ष के जेपी गोलंबर पहुंचने के साथ यह मार्च से शुरू हो जाएगा.