ब्रेकिंग न्यूज़

AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्त बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्त जहर, आग और साजिश का खौफनाक खेल! मुजफ्फरपुर में पति की रहस्यमयी मौत, पत्नी पर हत्या की सनसनीखेज साजिश का आरोप Bihar land reform : अब नहीं लटकेगा जमीन का काम! जमीन विवादों पर सरकार सख्त, DCLR की बैठक में होगा कड़ा एक्शन; तय होगी जवाबदेही घर-घर पहुंचेगी जनगणना टीम… 33 सवालों से खुलेगा हर परिवार का पूरा ‘डेटा’, 17 अप्रैल से शुरू होगा बड़ा अभियान!

Home / politics / बाबा नगरी से मिशन झारखंड का आगाज करेंगे तेजस्वी, 23 सितंबर से...

बाबा नगरी से मिशन झारखंड का आगाज करेंगे तेजस्वी, 23 सितंबर से जनता के बीच होंगे

20-Sep-2019 09:23 AM

By Ganesh Samrat

PATNA : जेडीयू के बाद अब आरजेडी ने भी मिशन झारखंड की तरफ कूच करने की तैयारी कर ली है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मिशन झारखंड का आगाज करने वाले हैं। वह 23 सितंबर को बाबा नगरी देवघर से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे। 

तेजस्वी यादव बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना करने के बाद मिशन झारखंड की शुरुआत करेंगे। 23 सितंबर को देवघर में पार्टी की तरफ से आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद तेजस्वी 24 सितंबर को गोड्डा पहुंचेंगे। तेजस्वी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता से भी सीधा संवाद करेंगे। 

आपको बता दें कि बिहार के साथ-साथ झारखंड में भी लोकसभा चुनाव के दौरान आरजेडी को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले झारखंड में आरजेडी को बड़ा झटका लगा था। पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा यादव सहित पार्टी के कई नेता बीजेपी में चले गए थे। तेजस्वी के सामने बड़ी चुनौती यह है कि झारखंड में उनके पास कोई बड़ा चेहरा नहीं है। आरजेडी ने अभय कुमार सिंह को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है लेकिन विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन कर पाया उनके लिए आसान नहीं होगा।