मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
05-Jan-2021 04:03 PM
PATNA: बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी ने तेजस्वी यादव की यात्रा को लेकर निशाना साधा है. रेणु देवी ने कहा कि तेजस्वी को बिहार के विकास से कोई वास्ता नहीं है. वह सिर्फ बिहार के विनाश के बारे में सोचते हैं.
आपदा के दौरान हो जाते हैं फरार
रेणु देवी ने कहा कि जब भी बिहार में आपदा आती है वह बिहार छोड़कर फरार हो जाते हैं. ऐसे नेता से बिहार की जनता क्या उम्मीद कर सकती है. ऐसे लोगों को यहां के लोग हकीकत जान चुके है.
यात्रा की जरूरत नहीं
रेणु देवी ने कहा कि उनकी यात्रा की जरूरत बिहार के लोगों को नहीं है. यात्रा कर रहे हैं तो वह यात्रा करें. बिहार का और कैसे विकास हो इसको लेकर काम करना चाहिए. वह अपनी यात्रा में विकास की बातें करें, अगर किसी जगह पर कमी है तो उसके बारे में सरकार को बताए. बिहार के विकास में राजनीति नहीं होनी चाहिए. सत्ता पक्ष और विपक्ष सत्ता के एक ही पहलू है. बिहार के विकास के लिए दोनों को मिलकर काम करना चाहिए. लेकिन हम विकास की सोचते हैं तो वह विनाश की सोचते हैं. कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने पर कहा कि लालू राज में जंगल राज था. कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं थी. महिलाएं शाम को घर से बाहर नहीं निकल पाती थी.लेकिन अब कानून का राज है.