Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
06-Mar-2025 02:33 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार की सियासत में औरंगजेब की एंट्री हो गई है। औरंगजेब को लेकर सत्ताधारी गठबंधन के विधायक ही आपस में भिड़ गए हैं। इसी बीच बीजेपी ने बड़ी मांग कर दी है। बीजेपी के फायर ब्रांड विधायक ने बख्तियारपुर शहर का नाम बदल कर नीतीश नगर करने की मांग कर दी है।
दरअसल, बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान इस बार औरंगजेब का मामला काफी सुर्खियों में बना हुआ है। जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर ने महाराष्ट्र विधानसभा में अबू आजमी के द्वारा औरंगजेब को महान शासक बताने वाले बयान का समर्थन किया है। जेडीयू एमएलसी द्वारा औरंगजेब का समर्थन करने पर जहां बीजेपी ने आपत्ति जताई है तो वहीं जेडीयू ने भी एमएलसी के इस बयान पर नाराजगी जताई है।
इस बीच बीजेपी ने बड़ी मांग कर दी है। बीजेपी विधायक हरिभूषण सिंह बचौल ने कहा कि बख्तियारपुर का नाम बदल कर नीतीश नगर करने किया जाए। औरंगजेब एक क्रूर शासक था जिसने लाखों हिंदूओं की हत्या की और हजारों महिलाओं के साथ रेप किया। सैकड़ों मंदिरों को तोड़वा दिया। ऐसे क्रूर शासक के साथ जो भी व्यवहार किया जाए वह कम है।
उन्होंने कहा कि इसी तरह का शासक था बख्तियार खिलजी, जिसने नालंदा विश्वविद्यालय को जलाने का काम किया था। उसी के नाम पर बख्तियारपुर का नाम पड़ा था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उसी इलाके के रहने वाले हैं। उन्होंने बिहार का नवनिर्माण करने का काम किया। इसलिए बख्तियारपुर का नाम बदलकर नीतीश नगर रखा जाए। इसके साथ ही औरंगाबाद का नाम बदला जाए। मुगल शासकों के नाम पर जो भी नगर है उसका नाम बदला जाना चाहिए।