Bihar Politics: पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास की गिरफ्तारी पर आया तेज प्रताप यादव का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले JJD चीफ Bihar Politics: पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास की गिरफ्तारी पर आया तेज प्रताप यादव का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले JJD चीफ Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती
30-Dec-2025 12:53 PM
By FIRST BIHAR
Aviva Baig: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई की खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, रेहान वाड्रा की दिल्ली निवासी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ सगाई हुई है। दोनों परिवारों की रजामंदी से यह कार्यक्रम बेहद निजी समारोह में संपन्न हुआ। जल्द ही शादी की तारीख की भी घोषणा होने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि रेहान और अवीवा पिछले सात वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हाल ही में रेहान ने अवीवा को प्रपोज किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों परिवारों ने इस रिश्ते पर सहमति जताई। फिलहाल शादी की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है और इसे दोनों परिवार आपसी सहमति और सुविधा के अनुसार तय करेंगे।
अवीवा बेग पेशे से एक फोटोग्राफर हैं और कला जगत में उनकी अलग पहचान है। पिछले पांच वर्षों में उन्होंने कई प्रतिष्ठित कला प्रदर्शनियों में हिस्सा लिया है। वर्ष 2023 में उन्होंने मेथड गैलरी के साथ ‘यू कैनॉट मिस दिस’ प्रदर्शनी में अपना काम प्रस्तुत किया, जिसे इंडिया आर्ट फेयर के यंग कलेक्टर प्रोग्राम में भी प्रदर्शित किया गया।
इससे पहले 2019 में ‘द इल्यूज़री वर्ल्ड’ और 2018 में इंडिया डिजाइन आईडी, के2 इंडिया में भी उनकी फोटोग्राफी को सराहा गया। अवीवा फोटोग्राफिक स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी एटेलियर 11 की सह-संस्थापक भी हैं, जो देशभर की कई एजेंसियों और ब्रांड्स के साथ काम कर रही है।
वहीं, रेहान वाड्रा एक विज़ुअल आर्टिस्ट हैं और बचपन से ही फोटोग्राफी में रुचि रखते हैं। दस साल की उम्र से कैमरे के जरिए दुनिया को देखने वाले रेहान के पोर्टफोलियो में वाइल्डलाइफ, स्ट्रीट और कमर्शियल फोटोग्राफी शामिल है। वर्ष 2021 में उन्होंने नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में अपनी पहली सोलो प्रदर्शनी ‘डार्क परसेप्शन’ आयोजित की थी, जिसमें उन्होंने कल्पना की आज़ादी और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को कला के माध्यम से प्रस्तुत किया था।